
डा. अनिल को रवीन्द्रनाथ टैगोर स्मृति पुरस्कार मिलने पर किया सम्मानित
साहिबगंज कॉलेज के रसायन विभागाध्यक्ष डा. अनिल कुमार को रवींद्रनाथ टैगोर स्मृति पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि डॉ. अनिल की मेहनत और समर्पण का फल है। वे पहले से कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं और यूट्यूब चैनल के माध्यम से छात्रों का ज्ञानवर्धन कर रहे हैं।
साहिबगंज। साहिबगंज कॉलेज के रसायन विभागाध्यक्ष डा. अनिल कुमार को रवीन्द्रनाथ टैगोर स्मृति पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया है। इसे लेकर सोमवार को प्राचार्य एसआरअआई रिजवी ने डॉ. अनिल कुमार को बूके आदि देकर अपने कार्यालय कक्ष में स्वागत किया। प्राचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि डॉ. अनिल की कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य का परिणाम है। डॉ. अनिल ने अपनी उपलब्धियों से न केवल कॉलेज बल्कि एसकेएम विश्वविद्यालय का भी मान बढ़ाया है। डॉ. अनिल कुमार को अब तक कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। विभिन्न जर्नलों में उनके 100 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित हैं। वे अपने यूट्यूब चैनल ‘हॉटस्पॉट केमिस्ट्री बाय डा. अनिल कुमार’ के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों का सतत ज्ञानवर्धन करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
स्वागत समारोह में डॉ. संजीव सिंह, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. आनंद अवस्थी, डॉ. डेविड यादव, डॉ. प्रमोद, डॉ. ध्रुव ज्योति सिंह, डॉ. मीरा चौधरी, डॉ. जीसू हांसदा, डॉ. अनूप कुमार शाह, डॉ धर्मेंद्र समेत कई शिक्षकझ्रकर्मचारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




