Sahibganj News: पति ने लोहे के रॉड से पत्नी पर किया वार, केस
हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Sahibganj News: राजमहल के जामनगर में सानतोना देवी ने अपने पति पर नशे की हालत में मारपीट का आरोप लगाया। उसने आरोप लगाया कि पति ने लोहे की रॉड से जान से मारने की नीयत से हमला किया। थाना प्रभारी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के जामनगर की सानतोना देवी ने अपने पति पर कथित रूप से नशे के हालत में मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए राजमहल थाना में केस किया है। पुलिस को बताया है कि बीते चार सितंबर की सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर में घरेलू काम कर रही थी। इसी दौरान उसका पति नगर दीप मंडल कथित तौर पर नशे के हालत में घर पहुंचा और उनके साथ विवाद करने लगा। पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति ने जान मारने की नीयत से लोहे के रॉड से हमला कर घायल कर दिया।
इसबीच थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि प्राप्त शिकायत पर केस दर्ज दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


