
जिला स्तरीय आईसीटी चैम्पियनशिप 18-19 को,71 होंगे शामिल
जिला स्तरीय आईसीटी चैम्पियनशिप 18-19 नवम्बर को साहिबगंज में आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा 9-12 के 71 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। प्रतिभागी प्रखंड स्तरीय चैम्पियनशिप में पहले स्थान पर रहे थे। प्रतियोगिता स्थानीय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में होगी। विजेताओं को राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप के लिए चयनित किया जाएगा।
जिला स्तरीय आईसीटी चैम्पियनशिप 18-19 को,71 होंगे शामिल साहिबगंज। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर जिला स्तरीय आईसीटी चैम्पियनशिप:झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025 का जिलास्तरीय आयोजन 18 व 19 नवम्बर को किया जायेगा। यह उच्च-उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9-12 कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आयोजित होगा। इसमें वैसे प्रतिभागी ही हिस्सा लेंगे जिन्होंने पिछले दिनों आयोजित प्रखंड स्तरीय आईसीटी चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया था । प्रखंड स्तरीय परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहे थे। इसके लिए प्रत्येक प्रखंड से प्रति कक्षा एक एक प्रतिभागी को चयनित किया गया है। इस प्रकार जिला के सभी नौ प्रखंडों से कक्षा 9-12 वीं तक के कुल 71 विद्यार्थी जिला स्तरीय चैम्पियनशिप के लिए चयनित किये गये हैं।
इनके लिए जिलास्तरीय प्रतियोगिता स्थानीय पोखरिया स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में आयोजित किये जायेंगे। परीक्षा दो दिन दो पालियों में होगी। प्रथम पाली 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे व दूसरी पाली एक बजे से 2.30 बजे तक की होगी। 18 नवम्बर को पहली पाली में कक्षा 09 व दूसरी पाली में कक्षा 10 की एवं दूसरे दिन 19 नवम्बर को पहली पाली में 11 वीं एवं दूसरी पाली में 12 वीं वालों के लिए चैम्पियनशिप आयोजित होंगे। परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को सुबह 10 बजे तक उपस्थिति अनिवार्य होगी। जिलास्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को चयनित कर राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप के लिए भेजा जायेगा। इसके लिए प्रत्येक कक्षा से एक एक प्रतिभागी चयनित होंगे। प्रखंड स्तर, जिला स्तर व राज्य स्तर के विजेता को कई प्रकार के पुरस्कार से नवाजा जायेगा और प्रशस्ति पत्र व प्रमाण पत्र आदि भी दिया जायेगा। कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या: कक्षा 09 18 कक्षा 10 18 कक्षा 11 18 कक्षा 12 17

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




