उत्पाद विभाग ने 90 करोड़ वसूला,अब एक अरब का टारगेट
साहिबगंज जिला उत्पाद विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में राजस्व का लक्ष्य पूरा कर लिया है। अब नए लक्ष्य के तहत वर्ष 2026-27 में एक अरब रुपए का लक्ष्य मिला है। विभाग को मैन पावर और संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान जारी है।

साहिबगंज(राजा नसीर)। जिला उत्पाद विभाग चालू वित्तीय वर्ष में राजस्व के लक्ष्य को हासिल कर लिया है। इसमें 10% की बढ़ोतरी के बाद अब विभाग को नया लक्ष्य मिला है। जिला उत्पाद विभाग को वर्ष 2026- 27 में एक अरब रुपए का लक्ष्य मिला है। वर्ष 2005-26 में दिए गए टारगेट के अनुसार अगस्त 2025 तक 68 करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। नए नियमावली बन जाने के बाद सितंबर 2025 से शराब की दुकानें जब सरकार के हाथों के बजाए निजी हाथों में आई तो इसके लक्ष्य को बढ़ाकर 89 करोड रुपए कर दिया गया। 30 मार्च 2026 तक विभाग ने 90 करोड़ का लक्ष्य पार कर लिया है।
जिला भर में शराब की 45 कंपोजिट दुकानें हैं। 4 दुकान देसी शराब की है। आंकड़ों के मुताबिक सभी दुकानों से सामान्य तौर पर अनुमानित बिक्री 25-30 लाख रुपए प्रति प्रतिदिन होती है। संसाधन की कमी से जूझ रहा है उत्पाद विभागसरकार को अधिकतर राजस्व देने वाले विभाग में शामिल उत्पाद विभाग वर्तमान समय में मैन पावर व संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। सुविधा के नाम पर बस एक पुराना मकान विभाग को मिला है। बरसात में स्थिति यह हो जाती है कि इस मकान में कई जगह पर पानी टपकता है। विभाग के पास उत्पाद अधीक्षक के अलावा जिला में 3 सब इंस्पेक्टर का पद है। उसकी जगह मात्र 01 सब इंस्पेक्टर से काम चल रहा है। वह सब इंस्पेक्टर भी पुलिस विभाग से प्रतिनियुक्त है। जवान की बात की जाए तो जिलेभर में 14 आरक्षी की आवश्यकता है। लेकिन विभाग के पास मात्र एक आरक्षी है। वर्तमान समय में होमगार्ड के जवानों से कम चलाया जा रहा है। जिले में उत्पाद विभाग के पास एक भी पुलिस निरीक्षक नहीं हैं।143 में से 72 मामलों का निष्पादनजिला उत्पाद विभाग के पास बीते एक साल में 143 मामले सामने आए हैं। इनमें से 72 मामलों का निष्पादन कर दिया गया। एक व्यक्ति को जेल भेजा गया है। 48 व्यक्ति वर्तमान में फरार है। केस दर्ज 22 अज्ञात व्यक्ति का अब तक पता नहीं चल पाया है। विशेष अभियान के तहत अवैध चुलाई शराब 1492 लीटर, जावा महुआ 8450 केजी, देसी शराब जब्त 57 लीटर, विदेशी जब्त शराब 343 लीटर एवं बियर 186.9 लीटर जब्त की गई है। चालू वित्तीय वर्ष में विभाग ने राजस्व के लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल कर लिया है। नए वित्तीय वर्ष में एक अरब रुपया का लक्ष्य मिला है। उसे भी पूरा किया जाएगा। अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। रजनीश कुमार , जिला उत्पाद अधीक्षक
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


