Sahibganj News: टीबी मरीजों के बीच निक्षय पोषण किट का वितरण
Sahibganj News: उधवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के दौरान 51 मरीजों को पोषण किट वितरित किया गया। सिविल सर्जन ने टीबी मरीजों से नियमित दवा लेने और पौष्टिक आहार का सेवन करने की अपील की। इसके अलावा, स्वस्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Sahibganj News: उधवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उधवा में रविवार को टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के तहत निक्षय पोषण योजना के तहत पोषण किट वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान एवं अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू शामिल हुए। इस दौरान टीबी से पीड़ित 51 मरीजों के बीच फूड बास्केट उपलब्ध कराया गया। फूड बास्केट का वितरण स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एएनएम व मुखिया के माध्यम से किया गया।
टीबी मरीजों के लिए जागरूकता
सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने टीबी मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने, पौष्टिक आहार का सेवन करने तथा चिकित्सकों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने आम लोगों से आगे आकर टीबी मरीजों को गोद लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान टीबी रोग के प्रति जागरूकता फैलाने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से टीबी जैसी बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। मौके प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गुफरान आलम, बीपीएम अनिल पाल, एसटीएस रवि कुमार, लिपिक दिनेश कुमार आदि थे।
फोटो:124, पोषण किट वितरण करते सीएस।
-------------
पुलिस ने चस्पां किया इश्तेहार
धोखाधड़ी का मामला
तालझारी। तालझारी पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटी कोदरजन्ना के मज़हरुल हक़ के घर पर इस्तेहार चस्पां किया। उस पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज है और वह फरार चल रहा है। जिसके बाद पुलिस आरोपी के घर पर पहुंच कर इस्तेहार चिपकाया। तालझारी थाना के एसआई रामसिंह बोपाई सहित अन्य पुलिस अधिकारी ने राजमहल न्यायालय से निर्गत आदेश पर आरोपी के घर पर चिपकाया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि आरोपी मज़हरुल हक़ पिता मो जाकिर हुसैन धोखाधड़ी मामले में थाना में कांड दर्ज है जिसमे कोर्ट से इश्तेहार भेजा गया है. जिसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। परन्तु आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा है। न्यायालय से निर्गत इश्तेहार को आरोपी के घर पर चिपकाया गया।


