राजमहल में डायरिया का प्रकोप,13 मरीज भर्ती
राजमहल और आसपास के क्षेत्रों में डायरिया का प्रकोप जारी है। अनुमंडल अस्पताल में 13 मरीजों का इलाज हो रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, बदलते मौसम के कारण कै-दस्त के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है, जबकि अधिकांश को दवा देकर घर भेजा जा रहा है।

राजमहल, प्रतिनिधि। राजमहल व आसपास के इलाके में डायरिया का प्रकोप जारी। वर्तमान में यहां अनुमंडल अस्पताल में 13 मरीजों का इलाज चल रहा है। सोमवार की सुबह 9:00 से ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार शहर क्षेत्र के अलावा फुलवरिया, रजवाड़ा, कोयला बाजार समेत अन्य जगहों से कै-दस्त से पीड़ित 13 मरीज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए हैं। डॉक्टर सादिक अंसारी ने बताया कि पिछले कई दिनों से ओपीडी में लगातार कै-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अधिकांश मरीजों को दबा देकर घर भेजा जा रहा है, लेकिन गंभीर रूप से पीड़ित कुछ मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि बदलते मौसम के कारण डायरिया के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। अस्पताल में सभी आवश्यक दवा उपलब्ध है ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


