भगवान सज्जनों का उद्धार एवं दुर्जनों का संहार करते हैं: आचार्य संजय
बियासी गांव में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है, जहां श्रद्धालु भगवान के चौबीस अवतारों और समुद्र मंथन की कथा का आनंद ले रहे हैं। कथावाचक संजय स्नेह महाराज ने बताया कि यह संसार भगवान का बगीचा है। कथा ने गांव को भक्तिमय बना दिया है, और आयोजक मंडली इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी है।
बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बियासी गांव में श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालु भक्ति के सागर में डुबकी लगा रहे हैं। भागवत कथा के कथावाचक चौथे दिन संजय स्नेह महाराज ने भगवान के चौबीस अवतारों की कथा के साथ-साथ समुद्र मंथन की बहुत रोचक एवं सारगर्भित कथा सुनाते हुए कहा कि यह संसार भगवान का सुन्दर बगियाहै। यहां चौरासी लाख योनियों के रूप में भिन्न-भिन्न प्रकार के फूल खिले हुए हैं। जब-जब कोई अपने गलत कार्यो द्बारा इस संसार रूपी भगवान के बगीचे को नुकसान पहुंचाने का कष्ट करता है, तब-तब भगवान इस धरा धाम पर अवतार लेकर सज्जनों का उद्धार और दुर्जनों का संघार करते हैं।
कथा वाचक संजय जी महाराज ने समुद्र मंथन की कथा सुनाते हुए कहा कि मानव हृदय हीं संसार सागर है। मनुष्य के अच्छे और बुरें विचार हीं देवता और दानव द्वारा किया जाने वाला मंथन है। भागवत कथा से पुरा बियासी गांव भक्तिमय हो चला है। भागवत कथा से श्रद्धालु झुमने को मजबुर हैं। कथा को सफल बनाने में आयोजक मंडली ओम प्रकाश साह, पिंकू साह, अजय साह आदि लगे हुए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


