ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजभक्तों ने उपवास रख की महागौरी की आराधना

भक्तों ने उपवास रख की महागौरी की आराधना

महाअष्टमी पर पुराना दुर्गा मंदिर वं तेली टोला दुर्गा मंदिर में महागौरी की पूजा अर्चना हुई। महाष्टमी पर महिला व युवतियां सुबह से ही डाला सजाकर दुर्गा मंदिरों में जुट गयी थीं। उधर, बांझी बाजार में भी...

महाअष्टमी पर पुराना दुर्गा मंदिर वं तेली टोला दुर्गा मंदिर में महागौरी की पूजा अर्चना हुई। महाष्टमी पर महिला व युवतियां सुबह से ही डाला सजाकर दुर्गा मंदिरों में जुट गयी थीं। उधर, बांझी बाजार में भी...
1/ 3महाअष्टमी पर पुराना दुर्गा मंदिर वं तेली टोला दुर्गा मंदिर में महागौरी की पूजा अर्चना हुई। महाष्टमी पर महिला व युवतियां सुबह से ही डाला सजाकर दुर्गा मंदिरों में जुट गयी थीं। उधर, बांझी बाजार में भी...
महाअष्टमी पर पुराना दुर्गा मंदिर वं तेली टोला दुर्गा मंदिर में महागौरी की पूजा अर्चना हुई। महाष्टमी पर महिला व युवतियां सुबह से ही डाला सजाकर दुर्गा मंदिरों में जुट गयी थीं। उधर, बांझी बाजार में भी...
2/ 3महाअष्टमी पर पुराना दुर्गा मंदिर वं तेली टोला दुर्गा मंदिर में महागौरी की पूजा अर्चना हुई। महाष्टमी पर महिला व युवतियां सुबह से ही डाला सजाकर दुर्गा मंदिरों में जुट गयी थीं। उधर, बांझी बाजार में भी...
महाअष्टमी पर पुराना दुर्गा मंदिर वं तेली टोला दुर्गा मंदिर में महागौरी की पूजा अर्चना हुई। महाष्टमी पर महिला व युवतियां सुबह से ही डाला सजाकर दुर्गा मंदिरों में जुट गयी थीं। उधर, बांझी बाजार में भी...
3/ 3महाअष्टमी पर पुराना दुर्गा मंदिर वं तेली टोला दुर्गा मंदिर में महागौरी की पूजा अर्चना हुई। महाष्टमी पर महिला व युवतियां सुबह से ही डाला सजाकर दुर्गा मंदिरों में जुट गयी थीं। उधर, बांझी बाजार में भी...
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजWed, 17 Oct 2018 09:19 PM
ऐप पर पढ़ें

महाअष्टमी पर पुराना दुर्गा मंदिर वं तेली टोला दुर्गा मंदिर में महागौरी की पूजा अर्चना हुई। महाष्टमी पर महिला व युवतियां सुबह से ही डाला सजाकर दुर्गा मंदिरों में जुट गयी थीं। उधर, बांझी बाजार में भी दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है। महानवमी पर बोरियो में पाठा बलि दी जाती है। पूजा के सफल संचालन में विक्रमादित्य सेन, आकाश दत्ता, मनोज रक्षित, सीताराम रक्षित, श्रीकांत रक्षित, मिठू दत्ता आदि जुटे हैं। तेली टोला के भरत साह, भोला साह, नागेन्द्र साह, संजय स़ाह एवं बांझी बाजार में मोहन भगत, शैलेश भगत, अमन कुमार, सुशील भगत, बासुदेव पंडित आदि पूजा आयोजन में भूमिका निभा रहे हैं। तालझारी। बीडीओ शिवाजी भगत व थाना प्रभारी रामहरिश निराला ने बुधवार को पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। पूजा पंडाल में की गई व्यवस्था से रूबरू हुए । थाना क्षेत्र के बड़ी भगीयामारी ,महाराजपुर व मसकलैया में धूमधाम से दुर्गा पूजा हो रही है। निरीक्षण के क्रम में उप प्रमुख लड्डू सिंह , कृपानाथ मंडल, संजय पासवान, बिरजू महतो, सन्नी यादव, अशोक गुप्ता, धनंजय पासवान आदि थे। उधर, बाकुडी बाजार में सावर्जनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से धूमधाम से मां दुर्गा की पूजा की गई है। उधर, गांव के युवा मिलन पांडे, कौशिक, विकास, गौरव, भोलू , अंकित के अलावा पंचायत स्वयंसेवक विमल कुमार पूजा आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहे हैं।बरहेट। महाष्टमी पर सुबह से मां दुर्गा की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ यहां के विभिन्न पूजा पंडालों में उमड़ पड़ी। यह सिलसिला दशमी तिथि तक रहेगा। बरहेट बाजार स्थित तांती पाड़ा में मां देवी के पूजा पंडाल में बंगला संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। बाजार के पुरानी दुर्गा काली माता मंदिर व बजरंग चौक स्थित पूजा पंडाल में मां के दर्शन के लिए आसपास के गांवों से दिनभर लोगों का तांता लगा है। इधर, विजय दशमी पर बरहेट में मेला लगता है। पतना। महाअष्टमी पर मां दुर्गा की पूजा के लिए सुबह से ही दुर्गा मंदिर परिसर में भीड़भाड़ लगी रही । विंदुुधाम, नव निर्मित दुर्गा मंदिर रांगा , विशनपुर व हाटपाड़ा केन्दुआ स्थापित देवी दर्शन करने श्रद्धालु पहुंकर पुष्पांजलि अर्पित की। मेला समिति में झिकटिया में चांदु सोरेन, अमित दास, संतोष झा, काली भगत, कृष्णा साह ,रांगा में अध्यक्ष थाना प्रभारी विनोद तिर्की, उपाध्यक्ष नेपाल साहा, हेमंत कुमार साहा, राहुल कुमार, केंदुआ में राजा कुमार, महेन्द्र प्रसाद, जितेन्द्र रजक आदि हैं ।उधवा। उधवा, आतापुर, मोहनपुर, केलाबाड़ी, श्रीधर, फुदकीपुर सहित विभिन्न पूजा पंडालों में पूजा समितियों की ओर से महाअष्टमी की पूजा अर्चना की गई। तीनपहाड़। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में महाष्टमी पर मंदिर परिसर में भक्तों की काफी भीड़ देखी गई। वहीं पूजा मंडप के पास ही मेला लगा है। उसमें झूला, तारामाची, जम्पिंग होम आदि है। मेले में मिठाई दुकान, गुब्बारा, खिलौना आदि की भी दुकानें सजी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें