कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
देव दीपावली के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और पूजा अर्चना की। विभिन्न घाटों पर दीप दान और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। आदिवासी श्रद्धालुओं ने पारंपरिक तरीके से अनाज का दान किया और पूजा की। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।
राजमहल, प्रतिनिधि। देव दीपावली वह कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मंगलवार को देर शाम एवं बुधवार को सुबह से ही शहर के सूर्य देव घाट, फेरी घाट, राम घाट, हनुमान घाट , बजरंग घाट, संगतघाट, मधुसूदन कॉलोनी घाट आदि घाटों पर शहर सहित प्रखंड एवं पाकुड़, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, रांची, बरहरवा,केलाबाडी़,बोरीयो,बरहेट, तीन पहाड़,आदि सहित बिहार एवं पश्चिम बंगाल आदि से विभिन्न जगहों से निजी एवं अन्य बड़े छोटे वाहनों से हजारों श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी गंगा पर आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान अहले सुबह गंगा में मान्यता के अनुसार लोगों ने दीप दान और विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना भी किया।

उधर सपा होर, बिंदीन समाज के आदिवासी श्रद्धालुओं ने मंगलवार को दोपहर से ही माघी पूर्णिमा के जैसे माहौल बनाकर पूरी रात पूजा अर्चना, गंगा स्नान ,दान पुन किया। एवं मान्यता के अनुसार खेत से उड़ने वाले नए अनाज को लेकर अपने इष्ट देवता एवं गुरु को समर्पित कर पूजा अर्चना कर परंपरागत से विभिन्न व्यंजन बनाकर ग्रहण किया। कार्तिक पूर्णिमा का नजारा माघी पूर्णिमा के जैसे दिख रहा था चारों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ और बालू प्लॉट सहित पूरे बाजार में दो पहिया चार पहिया वाहनों की लंबी-लंबी कतारें।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने चौक चौराहे ,सूर्य देव घाट, फेरीघाट आदि जगह पर पुलिस बल तैनात था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




