श्मशान घाट में प्यूरीफायर वाटर कूलर लगाने की मांग
Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
साहिबगंज नगर परिषद की बैठक में वार्ड नंबर नौ की पार्षद रिफत प्रवीण ने श्मशान घाट में पानी की मशीन लगाने की मांग की। इसके अलावा, उन्होंने स्ट्रीट लाइट, वेटर लाइट, नाली निर्माण और जल मीनार के लिए भी प्रस्ताव रखा, जिससे क्षेत्र की जल समस्या का समाधान हो सके।

साहिबगंज। नगर परिषद के बोर्ड की बैठक में वार्ड नंबर नौ की वार्ड पार्षद रिफत प्रवीण ने श्मशान घाट में शुद्ध व शीतल पानी मशीन (प्यूरीफायर वाटर कूलर मशीन) लगाने की मांग रखी। उन्होंने वार्ड क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, वेटर लाइट लगाने, नाली का निर्माण कराने, वार्ड क्षेत्र में पूर्व में लगाए गए चापाकल की बोरिंग बढ़ाकर दोबारा चालू कराने, जल समस्या को दूर करने के लिए छह जगहों पर जल मीनार का निर्माण कराने की मांग की है। फोटो 08, वार्ड पार्षद रिफत प्रवीण
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


