Sahibganj News: डीडीसी ने किया जल जीवन मिशन योजना का निरीक्षण

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

Sahibganj News: डीडीसी सतीश चंद्रा ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया और योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जल जीवन मिशन योजना और आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने रोजगार सेवकों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और विभिन्न योजनाओं के प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की।

Sahibganj News: डीडीसी ने किया जल जीवन मिशन योजना का निरीक्षण

Sahibganj News: राजमहल , प्रतिनिधि। डीडीसी सतीश चंद्रा ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर विभिन्न योजनाओं आदि का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने कार्यालय में समीक्षात्मक बैठक की। मौके पर उन्होंने पूर्वी जामनगर में पेयजल स्वच्छता विभाग की ओर से जल जीवन मिशन योजना का निरीक्षण किया।

आवास योजना का निरीक्षण

वहीं आवास योजना के तहत विभिन्न आवास लाभुकों से मिलकर आवास पूर्ण करने के लिए कहा। प्रखंड कार्यालय में आवास व वीबीजीरामजी योजना का पंचायत वार समीक्षा की। इस दौरान लेबर एंगेज्ड कम रहने पर पंचायत प्राणपुर, तेतुलिया, सैदपुर के रोजगार सेवक को कड़ी फटकार लगाते हुए सभी रोजगार सेवक को कार्य में प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिये।

ई-केवाईसी और मजदूरी भुगतान के निर्देश

ई-केवाईसी , मजदूरी भुगतान , सामग्री भुगतान में प्रगति लाने का निर्देश दिया। आवास की समीक्षा के क्रम में घाटजमनी , पश्चिम नारायणपुर, गुणिहारी व तेतुलिया में आवास पूर्णता की अपेक्षित प्रगति नहीं रहने से आवास प्रभारी को योजना बना कर आवास पूर्ण करने के निर्देश दिये। मौके पर विभाग के कार्यपालक अभियंता शशि सिंह, आवास जिला समन्वयक सुमित चौबे, बीपीओ श्वेता, गगन बापू, सहायक अभियंता विकास कुमार, आवास के एसीओ रवि कांत रवि, मो एहसानुल जमील, कुलदीप कुमार, दीपनारायण मंडल, बिनोद मंडल , भैया बेसरा सहित सभी जनसेवक, ग्राम रोजगार सेवक, बीएफटी आदि मौजूद थे।

फोटो:104, योजना निरीक्षण करते डीडीसी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीडीसी सतीश चंद्रा ने किस योजना का निरीक्षण किया?
डीडीसी सतीश चंद्रा ने जल जीवन मिशन योजना का निरीक्षण किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़साहिबगंजSahibganj News: डीडीसी ने किया जल जीवन मिशन योजना का निरीक्षण