डीसी ने पलटनगंज स्थित आर एंड आर कॉलोनी का किया निरीक्षण
साहिबगंज के डीसी दीपक कुमार दुबे ने आर एंड आर कॉलोनी का निरीक्षण किया। उन्होंने जल निकासी, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, और अन्य सुविधाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि विस्थापित परिवारों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराने और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की प्राथमिकता दी जाए।
साहिबगंज। डीसी दीपक कुमार दुबे ने सकरीगली के पलटनगंज स्थित आर एंड आर कॉलोनी का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधा एवं जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने कॉलोनी में ड्रेनेज सुविधा की स्थिति की समीक्षा करते हुए पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्युत आपूर्ति, विद्यालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विस्थापित परिवारों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएं। साथ ही जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
इसके उपरांत उन्होंने बंदरगाह टर्मिनल परिसर में प्रस्तावित रेलवे साइडिंग निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलों को लेकर स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित साहिबगंज सीओ, तालझारी सीओ, बोरियो सीओ आदि को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए भूमि अधिग्रहण एवं हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा लंबित मामलों का निष्पादन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने को कहा। मौके पर अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर दास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


