रामनवमी के मौके पर हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
उधवा के राधानगर गांव में रामनवमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जहाँ स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति और धार्मिक गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने सामूहिक कार्यक्रमों के महत्व पर भी जोर दिया।
उधवा। प्रखंड के राधानगर गांव में रामनवमी के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू ने शनिवार की देर शाम किया। आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि को स्वागत अंग वस्त्र देकर व फुल माला पहना कर किया।इ स दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कालाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया। जिसमें मुख्य रूप से देशभक्ति व धार्मिक गीत व संगीत से श्रोताओं का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि मो.मारुफ ने कहा कि इस तरह के सामुहिक कार्यक्रम लोगों के बीच एकजुटता को दर्शाता है। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबू दा, सचिव विश्वजीत मंडल, राधानगर थाना प्रभारी अमर मिंज, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी,काजू मल्लिक, अजय दास, एकरामुल शेख, अजीरुददीन शेख,शुकरूददीन शेख, मो एकबाल, सिद्धार्थ मंडल, मंजूर आलम,मो नईम अख्तर आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


