चैती दूर्गा पर संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Mar 29, 2026 04:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

राजमहल के मंगलहाट दुर्गा मंदिर में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला परिषद प्रतिनिधि राजेश मंडल और पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सुभाष दास ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रतिभागियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए और सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

चैती दूर्गा पर संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंगलहाट दुर्गा मंदिर परिसर में चैती दुर्गा पूजा के मौके पर दुर्गा पूजा की मृत्यु के द्वारा बीते शनिवार की रात संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि राजेश मंडल, महासिंह पुर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सुभाष दास ने संयुक्त रूप से फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर प्रतिभागियों के द्वारा अपनी कला की स्थिति करते हुए एक से बढ़कर एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। जिसमें सफल प्रतिभागियों को कमेटी के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर अजय दास,बिंदेश्वरी यादव,श्रवण मंडल, गोपाल मंडल,हरि महलदार सहित समिति के सदस्य राजेश साह, रोहित मंडल, सिकेश साह, फेकन मंडल, श्रवण मंडल, चुनचुन मंडल,आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।