Sahibganj News: समग्र शिक्षा सभागार में डीईओ करेंगे 14 को बैठक
Sahibganj News: बोरियो में पांच शिक्षण मुद्दों पर बैठक होगी। मंडरो में कांग्रेस द्वारा मतदाता सहायता शिविर आयोजित किया गया। राजमहल में एनएसएस स्वयंसेवकों ने पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें पौधरोपण और जल संरक्षण पर जोर दिया गया।

Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। डीईओ सह डीपीओ के साथ जिले के प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय/ केजीबीवी, मॉडल स्कूल व पीएमश्री स्कूल के प्रधान शिक्षकों की बैठक आगामी 14 जुलाई को समग्र शिक्षा के सभागार में होगी। बैठक में ई-विद्यावाहिनी पर छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति, अपार आईडी की प्रगति, पाठ्यक्रम का विभाजन, रेल परीक्षा एवं गुणवत्ता शिक्षा क्रियान्वयन आदि विषयों की समीक्षा होगी। बैठक में विद्यालय प्रोफाईल के साथ सभी प्रधान शिक्षकों को उपस्थित होने को कहा है। --------
कांग्रेस का मतदाता सहायता शिविर
मंडरो में कांग्रेस ने लगाया एसआइआर सहायता शिविर
मंडरो। प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रखंड क्षेत्र में विशेष एसआइआर सहायता शिविर लगा कर वोटरों को सहायता की जा रही है। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विमल देव भगत ने बताया कि जिला व प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) से संबंधित फॉर्म भरने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहायता करना है। इसी सिलसिले में रविवार को जिला कांग्रेस प्रभारी संजय मुन्ना, प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेटर अनुकूलचंद्र मिश्रा, वरीय जिला उपाध्यक्ष कलीमुद्दीन व मंडल अध्यक्ष निशांत ने हेल्प कैंप का जायजा लिया। प्रखंड अध्यक्ष डॉ विमलदेव भगत ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों व बूथों पर कुल 30 शिविर लगाए जाएंगे। प्रत्येक शिविर में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं नामित बीएलए 2 मौजूद रहकर मतदाताओं को आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेजों की जांच तथा अन्य आवश्यक जानकारी देंगे। कांग्रेस नेताओं ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर अपने मतदाता संबंधी कार्य समय पर पूरा कराने और अभियान का लाभ उठाने की अपील की है। मौके पर अब्दुल कादिर,एनुल हक, श्याम सुंदर सिंह संजु मड़ैया,तालामोय मुर्मू,जगत किशोर राम,जाबीर अंसारी आदि मौजूद थे।
फोटो: 102, कांग्रेस जिला प्रभारी व अन्य कांग्रेसी।
------------
पर्यावरण जागरूकता अभियान
एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया पर्यावरण जागरुकता अभियान
राजमहल, प्रतिनिधि। मुरली स्थित मॉडल डिग्री कॉलेज में रविवार को एनएसएस स्वयं सेवकों ने विशेष शिविर के चौथे दिन पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण व जल संरक्षण अभियान चलाया। इकाई 1 व इकाई 2 की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन गोद लिए गए ग्राम सालबनी व भोटोटोला दोनों गांवों में पौधरोपण किया । मौके पर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया।पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न उपायों, पेड़ के महत्व तथा पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित स्वयंसेवकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया। कैच द रेन अभियान के तहत वर्षा जल संचयन व जल संरक्षण के महत्व पर भी विशेष जागरुकता अभियान चलाया।स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को वर्षा के जल का संग्रह एवं संचयन करने, भू-जल स्तर को बनाए रखने, जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने दोनों इकाइयों के कार्यों की सराहना की। मौके पर कॉलेज के शिक्षक और स्वयंसेवक उपस्थित थे।
फोटो: 103, जागरूकता कार्यक्रम में शामिल एनएसएस स्वयंसेवक।
--------------
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


