Construction of International Standard Watch Tower at Udwa Lake for Bird Monitoring उधवा झील में अंतर्राष्ट्रीय मानक पर बनेगा वॉच टावर, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsConstruction of International Standard Watch Tower at Udwa Lake for Bird Monitoring

उधवा झील में अंतर्राष्ट्रीय मानक पर बनेगा वॉच टावर

साहिबगंज में उधवा झील पर अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुसार वॉच टावर का निर्माण होगा। इसका उद्देश्य देसी और प्रवासी पक्षियों की निगरानी करना है। यह टावर 40-50 फीट ऊँचा और तीन मंजिला होगा, जिसमें ठहरने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजWed, 19 March 2025 01:36 AM
share Share
Follow Us on
उधवा झील में अंतर्राष्ट्रीय मानक पर बनेगा वॉच टावर

साहिबगंज। उधवा झील में अंतर्राष्ट्रीय मानक के मुताबिक वॉच टावर का निर्माण होगा। रामसर साइट घोषित होने के बाद उधवा झील में आने वाले देसी व प्रवासी दुर्लभ पक्षियों पर नजर रखने के लिए अब इसकी जरूरत है। ओडिशा के चिल्का झील में बने वॉच टावर के डिजाइन पर यहां इसका निर्माण होगा। वॉच टावर करीब 40-50 फीट ऊंचे और तीन मंजिला होगा। इसे उधवा झील के पूर्वोत्तर (नार्थ ईस्ट)दिशा में ब्रह्म जमालपुर व पुरूलिया झील किनारे निर्माण किया जाएगा। इससे यहां से पक्षियों पर नजर रखने में सुविधा होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत करीब 40 लाख की लागत से वॉच टावर का निर्माण होगा। फोटो 108, उधवा झील में पहले से बना कम ऊंचाई का वॉच टावर।

दूसरे मंजिल पर रहने की होगी सुविधा

दूसरी मंजिल पर ठहरने के लिए आवश्यक सुविधा से लैस कमरे होंगे। उसके साथ किचन व बाथरूम भी अटैच रहेगा। बिजली की सुविधा के अलावा वॉच टावर को सोलर पैनल से भी जोड़ा जाएगा। इससे रात को भी वॉच टावर पर ठहरने में कोई दिक्कत नहीं होगी। वॉच टावर में गार्ड रूम भी रहेगा।

उपलब्ध रहेगा स्पॉटिंग स्कोप दूरबीन

आमतौर पर वॉच टावर में पक्षियों या वन्य जीवों पर नजर रखने को बाइनोक्युलर की सुविधा रहती है। हालांकि यहां बनने वाले वॉच टावर में स्पॉटिंग स्कोप दूरबीन उपलब्ध रहेगा। इससे करीब दो किमी दूर स्थित कोई भी वस्तु साफ-साफ दिखेगा।

पक्षियों पर शोध में मिलेगी मदद

उधवा झील रामसर साइट घोषित होने के बाद दूर-दराज से शोधकर्ता पक्षियों पर शोध करने यहां आएंगे। उनके लिए आवश्यक सुविधा वाले वॉच टावर की जरूरत होगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए खासतौर पर इस वॉच टावर का निर्माण को मंजूरी दी गई है।

पहले से है कम ऊंचाई के दो वॉच टावर

उधवा झील में पहले से कम ऊंचाई के दो वॉच टावर उपलब्ध है। एक वॉच टावर झील परिसर में स्थित चिल्ड्रेन्स पार्क परिसर में ही है। दूसरा वॉच टावर सुतियारपाड़ा की ओर स्थित है। उसका निर्माण कुछ ही महीने पहले हुआ है। इसका निर्माण करीब 25 लाख से हुआ है।

अंतर्राष्ट्रीय मानक के मुताबिक उधवा झील में वॉच टावर का निर्माण होगा। इससे पूरे झील पर नजर रखने में सुविधा होगी। करीब 40 लाख की लागत से अगले वित्तीय वर्ष में इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

प्रबल गर्ग

डीएफओ

साहिबगंज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।