
एसआईआर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने की बैठक
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने मिर्जापुर और लालमाटी गांवों में ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने मतदाता सूची में किसी भी योग्य नागरिक का नाम न कटे, इसके लिए जागरुकता बढ़ाने की अपील की। आलम ने आरोप लगाया कि गरीब और अल्पसंख्यक मतदाताओं को वोट से वंचित करने की कोशिश की जा रही है।
बरहरड़वा। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने प्रखंड के मिर्जापुर व लालमाटी गांव में ग्रामीणों के साथ रविवार को बैठक की। मौके पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। बैठक के दौरान डॉ. तनवीर आलम ने एसआईआर को लेकर ग्रामीणों को जागरुक करते हुए कहा कि मतदाता सूची से किसी भी योग्य नागरिक का नाम न कटे, इसके लिए सभी को सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर मतदाताओं को जागरुक करने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब, दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को वोट देने से वंचित करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोगों को जागरुक करें और किसी भी कीमत पर योग्य मतदाताओं का नाम कटने न दें। मौके पर जिला अध्यक्ष बरकत खान, रंजीत टुडू, नेहाल अख्तर, मुमताज शेख, अब्दुल करीम, आलमगीर आलम आदि थे। ---------------- एआईएमआईएम कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व विधायक उधवा। एआईएमआईएम के उधवा स्थित कार्यालय में रविवार को जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह स्वागत समारोह किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पाकुड के पूर्व विधायक सह एआईएमआईएम नेता अकिल अख्तर एवं युवा नेता अफीफ अमसल मौजूद थे। मौके पर जिला के विभिन्न प्रखंडों से पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। पूर्व विधायक अकिल अख्तर एवं युवा नेता अफीफ अमसल का कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। अकिल अख्तर ने कहा कि एआईएमआईएम पार्टी हमेशा गरीब, पिछड़े, अल्पसंख्यक और शोषित वर्गों की आवाज बनकर काम करती रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज में बराबरी और न्याय स्थापित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। मौके पर क़ाज़ी अब्दुल मुकीत, राशिद खान, मौलाना अजीजुद्दीन, मो. शमसाद खान, मो. इब्राहिम, हाफिज एजाज, हाफिज सहीदुल्ला, हाफिज हारुण आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




