मंदिर भूमि दाता उचित लाल का निधन,शोक

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

मिर्जाचौकी स्थित हाजीपुर नयाटोला चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष उचित लाल मंडल का निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। मंडल ने धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

मंदिर भूमि दाता उचित लाल का निधन,शोक

मंडरो। मिर्जाचौकी स्थित हाजीपुर नयाटोला चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सह मंदिर जमीन दाता उचित लाल मंडल का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। वे धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते थे । मंदिर के लिए भूमि दान कर उन्होंने क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई थी। उनके निधन पर रविवार की देर रात गैलेक्सी मैदान स्थित चैती दुर्गा पूजा पंडाल में समिति के सदस्यों ने एकत्र होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।उपस्थित सदस्यों ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। दिवंगत का अंतिम संस्कार स्थानीय गंगा घाट पर विधि-विधान से हुआ। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन,शुभचिंतक एवं समिति सदस्य मौजूद थे। मौके पर चैती दुर्गा पूजा समिति के अरुण सिंह, इन्दजीत मंडल,रामानंद चौरसिया, बबलु मिश्रा, राजेश राम, रामानंद सिंह,देवकुमार यादव,संजय यादव,हीरा यादव,माखन यादव,गौरव यादव,शशि शेखर,राजकुमार मिश्रा समेत दर्जनों सदस्यगण मौजूद थे।फोटो 3, शोक सभा में शामिल लोग।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।