
शास्त्रीय गायक जनार्दन प्रसाद सिंह के निधन पर शोक
शास्त्रीय गायक जनार्दन प्रसाद सिंह का 12 सितंबर को अहमदाबाद में निधन हो गया। उनके निधन से परिवार और शिष्यों में शोक व्याप्त है। शिष्य पप्पू कुमार ने कहा कि यह दुखद क्षण है। गुरुजी के सानिध्य में संगीत...
साहिबगंज। शहर के पुरानी साहिबगंज में जन्मे व पले शास्त्रीय गायक जनार्दन प्रसाद सिंह (75)का निधन बीते 12 सितम्बर को अहमदाबाद में इलाज के दौरान हो गया। वे अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गये हैं। उनके आकस्मिक निधन की सूचना पाकर उनके परिजनों सहित शिष्यों में शोक व्याप्त है। शिष्य पप्पू कुमार ने कहा कि यह अत्यंत दुखद घड़ी है। उन्होंने बचपन से उनके सानिध्य में संगीत साधना की थी। मुकेश मिश्र ने कहा कि वो जो कुछ भी हैं उन्हीं की कृपा से है। उनके निधन से स्वयं को अब असहाय महसूस कर रहे हैं। कृष्ण बल्लभ सिंह ने कहा कि उनके जीवन में संगीत की ललक को सार्थक रूप देने का कार्य गुरुजी के सानिध्य में ही हुआ।

अब बस उनकी यादें रह गई है। ब्रजेश कुमार ने भावुक स्वर में कहा कि यह उनके लिए दुख की घड़ी है वे प्रारंभिक गुरु होने के साथ साथ मेरे प्रेरणाश्रोत हैं और सदैव बने रहेंगे । वहींं सत्यजीत कृष्णा, डॉ रणजीत कुमार सिंह, शशि कुमार सुमन ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना शास्त्रीय संगीत क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


