Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsCivil Surgeon Inspects Sahibganj Hospital for Health Standards and Tobacco-Free Compliance
सीएस ने तम्बाकू का सेवन करते एक व्यक्ति को किया जुर्माना

सीएस ने तम्बाकू का सेवन करते एक व्यक्ति को किया जुर्माना

संक्षेप:

साहिबगंज के सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने अस्पताल के वार्डों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता की जांच करना था। उन्होंने अस्पताल को तंबाकू मुक्त रखने के लिए निर्देश दिए और मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

Dec 05, 2025 11:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

साहिबगंज। सदर अस्पताल में शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लेना था। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने यह सुनिश्चित किया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो । इसी क्रम में अस्पताल परिसर में एक व्यक्ति को तंबाकू का सेवन करते हुए पाया गया। उसके खिलाफ नियमानुसार चालान काट जुर्माने की राशि वसूली गई। डॉ. पासवान ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर पूर्णत: तंबाकू मुक्त क्षेत्र है ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मरीजों के स्वास्थ्य को देखते हुए इसका सख्ती से पालन किया जाना जरूरी है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को स्वच्छता, अनुशासन और मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश भी दिया। मौके पर अस्पताल मैनेजर अमन कुमार पांडे,प्रवीण सक्सेना आदि थे।