Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsCivil Surgeon Inspects Sahibganj Hospital Addresses Tobacco Use and Patient Care
सीएस ने किया अस्पताल का निरीक्षण

सीएस ने किया अस्पताल का निरीक्षण

संक्षेप:

साहिबगंज के सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तंबाकू सेवन करने वाले व्यक्ति का चालान किया गया। सर्जन ने भर्ती मरीजों से उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कर्मियों को निर्देश दिए।

Dec 05, 2025 05:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

साहिबगंज। सिविल सर्जन साहिबगंज द्वारा सदर अस्पताल साहिबगंज के विभिन्न वार्डों एवं रक्त केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में व्यक्ति द्वारा तंबाकू का सेवन किया जा रहा था जिस पर सिविल सर्जन के निर्देश पर चालान कर राशि की वसूली की गई l उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्ड में भर्ती मरीजों आदि से बात करते उनकी समस्या के बावत पूछताछ किया। भर्ती मरीजों के स्वास्थ व इलाज आदि की जानकारी लेते कर्मियों को मरीजों को समुचित सुविधा देने के निर्देश दिये।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें