क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन,बच्चों ने पेश किया कार्यक्रम

Dec 23, 2025 01:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

साहिबगंज में क्रिसमस के उत्सव का माहौल है। संत जेवियर स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन हुआ, जहां फादर प्रिंसिपल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और बच्चों ने मस्ती की।

क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन,बच्चों ने पेश किया कार्यक्रम

साहिबगंज। क्रिसमस को लेकर अभी से जिले में उत्साह का माहौल है। शहर में जगह-जगह केक-पेस्ट्री की दुकानें सज गई हैं। बाजार में विशेष चहल-पहल देखी जा रही है। जगह-जगह क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्थानीय संत जेवियर स्कूल(अंग्रेजी) में सोमवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ फादर प्रिंसिपल अरुण डॉस ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों व विद्यार्थियों को क्रिसमस की बधाई दी। मौके पर प्रेयर डांस, केक काटने आदि का कार्यक्रम हुआ। ब्रीटो हाउस, लोयला हाउस, कैम्पेन हाउस व कोस्का हाउस की ओर से क्रिसमस कैरोल सांग प्रस्तुति किया गया।

प्राइमरी सेक्शन के विद्यार्थियों, पलक एंड ग्रुप, हॉस्टल के लड़कों के ग्रुप आदि ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। मौके पर प्रभु यीश मसीह के जन्म से संबंधित घटना को प्रदर्शित करने के लिए नाटक का मंचन किया गया। मौके पर फादर प्रिंसिपल अरुण डॉस ने क्रिसमस का संदेश सुनाया। प्रिंसिपल ने क्रीब और कैरोल कम्पीटीशन के विजेताओं की घोषणा की। विजेताओं को फादर रेक्टर के हाथों पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान मंच संचालन मास्टर मेल्सन और तनिष्का ने किया। आयोजन कमेटी के मॉट्रेयी, सिस्टर मारसा,रेजिना,किरण, नेहा, आशीष, राजेश, प्रणव सहित कईयों ने आयोजन में सहयोग किया। क्रिसमस गैदरिंग के दौरान बच्चों ने खूब मस्ती की। काफी संख्या में लोअर क्लास के विद्यार्थी सांता क्लॉज का मुखौटा पहन रखा था। मौके पर स्कूल परिसर में प्रभु यीशु मसीह के जन्म से संबंधित घटनाओं पर आधारित चरनी सजाया गया था। विद्यार्थियों के बीच यह आकर्षण का केंद्र बना था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।