चैती दुर्गापूजा धूमधाम से मनाने पर मंथन

Mar 06, 2026 11:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

चैती दुर्गा पूजा को धूमधाम से मनाने के लिए राजमहल के नील कोठी स्थित चैती दुर्गा मंदिर में बैठक आयोजित की गई। पूजा कमेटी के सदस्यों ने नई कमेटी का गठन किया, जिसमें नीरज कुमार घोष अध्यक्ष चुने गए। इस वर्ष भव्य कलश यात्रा और कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई।

चैती दुर्गापूजा धूमधाम से मनाने पर मंथन

चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर बैठक। राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 2 नील कोठी स्थित चैती दुर्गा मंदिर में आगामी चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर गुरुवार को देर शाम पूजा कमेटी के सदस्य विनय कुमार साहा के नेतृत्व में बैठक किया गया। एवं नई कमेटी का गठन भी किया गया। मौके पर सर्वसम्मति से अध्यक्ष नीरज कुमार घोष, उपाध्यक्ष उत्तम पांडे ,सचिव अनिता बसाक,, सह सचिव रितेश कुमार साहा, कोषाध्यक्ष विकास शर्मा,सह कोषाध्यक्ष मृणाल कांति। साहा ,कार्यकारिणी सदस्य सूरज कुमार घोष, सन्नी साहा गौरव गुप्ता, अन्नू बहादुर आले, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश दास, अभी घोष, शुभम कुमार साहा, संदीप कुमार महतो, शिव शंकर साहा, अमित साहा, कन्हाई घोष, मनीष साहा, कमल किशोर साहा, हीरा यादव, पंकज राय आदि को सर्वसम्मति से चुना गया।

साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भव्य कलश यात्रा निकाला जाएगा साथ ही भव्य पूजा की तैयारी एवं कई कार्यक्रम के आयोजन करने को लेकर विचार विमर्श किया गया जिसमें उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए।फोटो:02

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।