
सीतापहाड़ में धूमधाम के साथ मना पवित्र क्रूस पर्व
पटना के सीतापहाड़ कैथोलिक चर्च में सिस्टरों द्वारा पवित्र क्रूस के उत्थान का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मिस्सा पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें फादर एग्नेसियस सोरेन ने उपदेश...
पतना। सीतापहाड़ कैथोलिक चर्च में पवित्र क्रूस के उत्थान का पर्व सिस्टरों की ओर से धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मसीही विश्वासियों ने हिस्सा लिया। इस क्रम में मिस्सा पूजा का आयोजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। मिस्सा पूजा फादर एग्नेसियस सोरेन, फादर फिलीप हेम्ब्रम व अन्य फादर आदि ने कराया। इस क्रम में बाइबल के दो पाठ किया गया। बाइबल पाठ के बाद फादर एग्नेसियस सोरेन ने उपदेश देते हुए पवित्र क्रूस से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पवित्र क्रूस पर प्रभु यीशु मसीह को चढ़ाया गया था। यह ईसाइयों के लिए यीशु की मृत्यु पर विजय, बलिदान, प्रेम व मानव के जीवन की कठिनाइयों पर विजय का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु पर विश्वासी लोग अपने बचाव के लिए क्रूस का चिन्ह बनाते हैं । इसका उपयोग शैतान के विरुद्ध शक्ति के रूप में करते हैं। मिस्सा पूजा के बाद स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर सिस्टर लुसी जोसेफ, सिस्टर मुकता, सिस्टर मीना, मनोज टुडू, दासो मरांडी, वीना सोरेन, सुनील मरांडी, मीनु सरोज मुर्मू आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




