साहिबगंज कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनी

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

साहिबगंज में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। साहिबगंज कॉलेज में आयोजित समारोह में शोभा यात्रा, विचार-विमर्श गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। वक्ताओं ने अंबेडकर के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने छात्रों को उनके आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

साहिबगंज कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनी
साहिबगंज। भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब आम्बेडकर की जयंती मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर मनायी गयी। इस अवसर पर साहिबगंज कॉलेज के नंदन भवन में भी जयंती समारोह मनायी गयी। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती डा. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसका आयोजन कॉलेज के डॉ. भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास ने किया। कार्यक्रम के पूर्व छात्रावास की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाल नगर भ्रमण कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। शोभा यात्रा पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ कॉलेज परिसर में भ्रमण करते हुए निकाली गई, जिससे वातावरण बाबा साहेब के विचारों एवं नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रणजीत कुमार सिंह, संजीव रजक, दिवाकर, अभिलाषा, छोटू पासवान सहित अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत कॉलेज परिसर में एक विचार-विमर्श गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष, सामाजिक न्याय, शिक्षा तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का संपूर्ण जीवन शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बाबा साहेब के आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षित, संगठित एवं जागरूक नागरिक बनने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने गीत, भाषण एवं नृत्य प्रस्तुत कर बाबा साहेब के विचारों को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य एसआरआई रिजवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे वही विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सिद्धम सिंह मुंडा एवं छात्रावास प्रभारी डॉ. सिमी मरांडी उपस्थित थे। अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक महान विधिवेत्ता और संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक समानता, शिक्षा और मानवाधिकारों के महान प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने विद्यार्थियों से बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने उपस्थित जनसमूह के मन में डॉ. अंबेडकर के विचारों के प्रति नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार किया।मौके पर डॉ प्रसन्नजीत दास, डॉ अक्षय कुमार, डॉ दिनेश यादव डॉ संतोष चौधरी आदि भी थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।