भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 को निकलेगी विशाल शोभायात्रा
साहिबगंज में मारवाड़ी ब्राह्मण पंचायत भवन में अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की योजना बनाई गई है। यह कार्यक्रम 19 अप्रैल को आयोजित होगा, जिसमें शोभायात्रा, वैदिक पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। बैठक में कई सदस्यों ने भाग लिया और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।

साहिबगंज। शहर के मारवाड़ी ब्राह्मण पंचायत भवन में अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाने को लेकर श्री परशुराम अखाड़ा एवं पंचायत भवन समिति के सदस्यों की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में आगामी 19 अप्रैल दिन को साहिबगंज में श्री हरि विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। उक्त दिवस सनातन शोभायात्रा निकालने पर उपस्थित लोगों ने अपनी सहमति जतायी। कार्यक्रम में मारवाड़ी ब्राह्मण पंचायत भवन में भगवान परशुराम का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन सुबह 8:30 बजे किया जाएगा। उसके बाद ध्वजारोहण होगा। शोभायात्रा की शुरुआत सुबह 9:30 बजे गांधी चौक से धर्मशाला होते हुए बाटा चौक, स्टेशन चौक, कॉलेज रोड, किदवई पथ, ओझा टोली घाट पहुंचेगी।
मौके पर सामाजिक गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के बाद होगा। आज की बैठक में राजीव ओझा, उमेश ओझा, अंकित पाण्डेय, निवास मिश्रा, कृष्णा शर्मा, जगदीश शर्मा, भगवान शर्मा, रघुनाथ पारीक, रविकांत शर्मा, शंभू पाठक, डब्लू ओझा, श्रवण शर्मा,उमेश शर्मा आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


