ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजवैक्सीन को लेकर भाजयुमो ने खोला सहायता काउंटर

वैक्सीन को लेकर भाजयुमो ने खोला सहायता काउंटर

साहिबगंज। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बुधवार को एमसीएच स्थित कोविड वैक्सीनेशन केंद्र में कोविड वैक्सीन सहायता काउंटर लगाया गया। मोर्चा...

वैक्सीन को लेकर भाजयुमो ने खोला सहायता काउंटर
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजWed, 19 Jan 2022 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

साहिबगंज। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बुधवार को एमसीएच स्थित कोविड वैक्सीनेशन केंद्र में कोविड वैक्सीन सहायता काउंटर लगाया गया। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने 15 से 18 साल के किशोरों को दी जा रही वैक्सीन के दौरान उन्हें आवश्यक सहायता की गई । मौके पर किशोरों व अन्य लोगों के बीच मास्क का भी वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मोर्चा का सहायता काउंटर जिले के विभिन्न स्थानों पर लगाया जाएगा। गुरुवार को सदर अस्पताल वैक्सीनेशन केंद्र पर सहायता काउंटर लगेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिमेष सिन्हा, नगर अध्यक्ष अमित शर्मा, जयकांत वर्मा, जीवा पासवान, विकास पासवान, राजेश यादव आदि थे।

फोटो 6, सहायता केंद्र में उपस्थित भाजयुमो कार्यकर्ता।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें