भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

साहिबगंज में भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान शुरू हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता लाना है। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भाजपा को राष्ट्र सेवा और वैचारिक मूल्यों पर आधारित परिवार बताया।

भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ

साहिबगंज। भाजपा की ओर से दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान गुरुवार से स्थानीय उत्सव बैंक्वेट हॉल में शुरू हुआ। प्रथम चरण का प्रशिक्षण जिलाध्यक्ष गौतम कुमार यादव की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के संगठन महामंत्री मंत्री कर्मवीर सिंह, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र, राजमहल के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा, जिलाध्यक्ष गौतम यादव,गणेश प्रसाद तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, प्रदीप अग्रवाल, रणधीर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया। मौके पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न मंडलों से आए कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रशिक्षण का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना,कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता लाना व संगठनात्मक कार्यशैली को और अधिक प्रभावी बनाना था। उधर, प्रथम दिन के प्रशिक्षण समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने व समाजसेवा के कार्यों को गति देने तथा राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। मंच संचालन कृपानाथ मंडल ने किया। मौके पर धनंजय मंडल, सलखु सोरेन, सोनेलाल ठाकुर, खगेन्द्र साह, रमिता तिवारी,चौकीदार हांसदा, गरिमा साह, रामानंद साह, दिनेश पांडे, सुनील सिंह, धर्मेंद्र कुमार,चांदनी देवी, सागर मंडल,अजय चौधरी, बप्पी निर्मल साह, उषा भारती, संजीव गुप्ता, गौतम पंडित, धर्मेंद्र मंडल, बिनोद चौधरी, अनुराग राहुल, दीपक चंद्रवंशी, शेखर बर्मन, चिरंजीव सरकार, पिंटू घोष, मनोज ठाकुर, उदय मंडल, चंदन श्रीवास्तव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता थे।

प्रशिक्षण के दौरान भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को बुके भेंटकर स्वागत करते जिलाध्यक्ष।

फोटो 115, प्रशिक्षण के दौरान भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को बुके भेंटकर स्वागत करते जिलाध्यक्ष।

राष्ट्र सेवा व वैचारिक मूल्यों पर आधारित एक परिवार है भाजपा: कर्मवीर

साहिबगंज। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने ‘विचार परिवार’ पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा की भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और वैचारिक मूल्यों पर आधारित एक परिवार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने ‘कार्यकर्ता विकास,संभाल एवं दायित्व’ विषय पर कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन, समर्पण एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने व्यावहारिक सत्र को संबोधित करते हुए संगठनात्मक कार्यशैली एवं जनसंपर्क के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। अनुग्रहित प्रसाद साह ने ‘कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि’ विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रभारी बबलू भगत, संयोजक कुसमाकर तिवारी, सह संजोयजक राजेश मंडल आदि मौजूद थे।

नोट: उपरोक्त खबरों को एकसाथ देना है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भाजपा का प्रशिक्षण अभियान कब शुरू हुआ?
भाजपा का प्रशिक्षण अभियान गुरुवार से शुरू हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।