Sahibganj News: भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा,‘वंदे मातरम’ से गूंजा वातावरण
Sahibganj News: स्वतंत्रता दिवस पर साहिबगंज में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने किया। कार्यक्रम में कई सम्मानित अतिथि शामिल हुए और यात्रा के दौरान महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। एनसीसी कैडेटों ने भी अपने उत्साह से यात्रा में भाग लिया।

Sahibganj News: साहिबगंज। स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा की ओर से गुरुवार को यहां तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा स्थानीय शहीद चौक से शुरू होकर पूरे शहर का भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनंत ओझा, पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव , प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश प्रसाद तिवारी, कृपानाथ मंडल व धर्मेंद्र कुमार शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के संयोजक जिला महामंत्री सलखू सोरेन व सह संयोजक जिला महामंत्री धनंजय कुमार मंडल थे। तिरंगा यात्रा में मुख्य आकर्षण करीब सौ मीटर लम्बा तिरंगा था। तिरंगा यात्रा में ‘वंदे मातरम’ अलावा अन्य देशभक्ति नारों की गूंज सुनाई दी। तिरंगा यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले महापुरूषें की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण किया । इस क्रम में महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, सरदार पटेल, डा. आम्बेडकर, सरदार भगत सिंह,नेताजी सुभाष चंद्र बोस आदि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मंडल, जिला के वरिष्ठ कार्यकर्ता सोनेलाल ठाकुर, जयप्रकाश सिन्हा, राजीव चौधरी, प्रो. कमल महावर, प्रमोद पांडेय, राजेश मंडल, श्यामल दास, बप्पी निर्मल साह, संजीव, सागर मंडल, चांदनी देवी, चंद्रभान शर्मा, प्रेमलाल मंडल, नगर अध्यक्ष विनोद चौधरी, ग्रामीण अध्यक्ष अनुराग राहुल,शिवम शर्मा, संगीता सिन्हा आदि शामिल थे。
एनसीसी कैडेटों ने भी लिया हिस्सा
तिरंगा यात्रा में दर्जनों एनसीसी कैडेटों ने भी हिस्सा लिया। सौ मीटर लम्बे तिरंगे को पकड़ कर एनसीसी कैडेट यात्रा के दौरान साथ-साथ चल रहे थे। तिरंगा यात्रा को देखने के लिए शहर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
फोटो 8, तिरंगा यात्रा में शामिल एनसीसी कैडेट।
नोट: उपरोक्त खबरों को एकसाथ देना है।


