हेमंत सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में भाजपा का धरना

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

बरहड़वा/राजमहल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महागठबंधन सरकार ने किसानों के साथ कई वादे किए थे, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। भाजपा ने राज्यपाल को 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा, जिसमें धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने और किसानों के बकाया भुगतान की मांग शामिल है।

हेमंत सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में भाजपा का धरना

बरहड़वा/राजमहल। राज्य सरकार के खिलाफ सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय परिसर में पार्टी के नगर अध्यक्ष राजकुमार भगत के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर किसानों के साथ वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य की महागठबंधन सरकार ने चुनाव से पहले किसानों के हित में कई बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद उन वादों को पूरा नहीं किया गया।

किसानों के साथ वादा खिलाफी

नेताओं ने आरोप लगाया कि झामुमो व कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को धान का 3200 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, वन उत्पादों के एमएसपी में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने, कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने, सस्ती दरों पर खाद-बीज एवं कृषि उपकरण देने समेत कई घोषणाएं की थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में कृषि यंत्र बैंक और बहुउद्देशीय गोदाम निर्माण, एक रुपये प्रति डिसमिल की दर से फसल बीमा योजना तथा एक रुपये प्रति पशुधन की दर से पशु बीमा सुविधा देने का भी वादा किया गया था, जिसे सरकार भूल चुकी है। धरना-प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम बीडीओ सन्नी कुमार दास को 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल करने, किसानों के बकाया भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता कमल कृष्ण भगत, कुशमाकर तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष अर्पिता दास, श्यामल दास, ऊषा भारती, जितेंद्र सिंह, तारक घोष, विकास भगत, संजीव गुप्ता, पूनम भारती, अमित भारती, प्रदीप भगत, जयदेव महतो, बिक्रम दास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

राजमहल में भाजपा का प्रदर्शन

उधर, राजमहल प्रखंड कार्यालय परिसर में नगर, ग्रामीण और तीन पहाड़ भाजपा मंडल ने संयुक्त रूप से नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी के नेतृत्व में इन्हीं मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया । मौके पर कार्यक्रम प्रभारी पूर्वी जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो मुख्य रूप से मौजूद थे। मौके पर उज्जवल मंडल ने कहा कि अगर सरकार जल्द ही मांगों का समाधान नहीं करती है तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चिरंजीव सरकार, तीनपहाड़ मंडल अध्यक्ष चंदन श्रीवास्तव , मधु लता मंडल, संजय प्रमाणिक ,किशोर जैन,अनीता बसाक, फकीरचंद्र मंडल, सागर मंडल, सोनेलाल ठाकुर, संजय मंडल, शेखर बर्मन, परमानंद मंडल, सिंटू घोष, रितेश साहा आदि मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसके खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया?
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।