
आत्म भारत निर्भर भारत को लेकर भाजपा की बैठक
साहिबगंज में भाजपा ने आत्म भारत निर्भर और स्वदेशी अभियान को लेकर बैठक आयोजित की। जिला संयोजक कुसुमाकर तिवारी ने प्रधानमंत्री मोदी के अभियान की सराहना करते हुए लोगों से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की...
साहिबगंज। भाजपा के जिला कार्यालय में मंगलवार को आत्म भारत निर्भर को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। आत्म निर्भर स्वदेशी अभियान के जिला संयोजक कुसुमाकर तिवारी की अध्यक्षता में उक्त बैठक की गई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्म निर्भर भारत और स्वदेशी अभियान के प्रति देश के हर वर्ग के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है उसी प्रकार जिला में भी पूरे जोर शोर से स्वदेशी वस्तु और आत्म निर्भर भारत के प्रति लोगों को जागरूक कर स्वदेशी अभियान चलाने पर चर्चा की गई। जिला संयोजक कुसुमाकर तिवारी ने जनता से अपील किया है कि किस प्रकार से आज देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है।

निश्चित ही हम सभी को स्वदेशी वस्तु का प्रयोग करना चाहिए एवं आत्म भारत निर्भर के प्रति लोगों को अधिक से अधिक देश में निर्मित वस्तुओं का ही उपयोग करने की बातें कहीं। मौके पर उपाध्यक्ष ललिता पासवान, जिला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गरिमा साह, संतोष चौधरी, गौतम पंडित, कोटालपोखर मंडल अध्यक्ष निर्मल बापी कुमार, अनुराग राहुल, बबलू मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे। फोटो: ्र कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




