भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान का समापन, संगठन पर मिले टिप्स
साहिबगंज में भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन हुआ। प्रशिक्षण में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने की। इसमें विभिन्न विषयों पर चर्चाएं हुईं, जैसे पार्टी का इतिहास, मोदी सरकार की योजनाएं और आगामी चुनाव की रणनीति।

साहिबगंज। भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन शुक्रवार को दूसरे दिन स्थानीय उत्सव बैंक्वेट हॉल में हो गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न मंडलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने की। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण अभियान का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता लाना तथा संगठनात्मक कार्यशैली को और अधिक प्रभावी बनाना था।
प्रशिक्षण सत्र
प्रशिक्षण के अंतिम एवं समापन सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने ‘पार्टी का इतिहास और विकास’ विषय पर कार्यकर्ताओं को टिप्स दिये। उन्होंने संगठन की गौरवशाली यात्रा, विचारधारा व राष्ट्र निर्माण में भाजपा की भूमिका पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विभिन्न विषयों पर चर्चा
प्रथम सत्र में गोड्डा के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल ने ‘सोशल मीडिया एवं नमो ऐप, सरल एप’ पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। द्वितीय सत्र में पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने ‘मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं’ विषय पर विचार व्यक्त किए। तृतीय सत्र में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ यदुनाथ पाण्डेय ने ‘देश के सम्मुख चुनौती एवं निदान के हमारे प्रयास’ विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किये। चतुर्थ सत्र में पूर्व विधायक अशोक भगत ने ‘राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य एवं 2027 पंचायत चुनाव में हमारी भूमिका’ विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। पंचम सत्र में संजय पटेल ने कार्यकर्ताओं के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित की।
विशिष्ट उपस्थितगण
कार्यक्रम में राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा, भाजपा प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो, वरीय नेता गणेश प्रसाद तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, प्रदीप अग्रवाल, रणधीर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रभारी बबलू भगत, संयोजक कुसमाकर तिवारी, सह संयोजक राजेश मंडल थे। मंच संचालक कृपानाथ मंडल उर्फ बमबम मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर रामानंद साह, धमेंद्र कुमार, धनंजय मंडल, सलखु सोरेन, सोनेलाल ठाकुर, खगेन्द्र साह, रमिता तिवारी, चौकीदार हांसदा, गरिमा साह, दिनेश पांडे, सुनील सिंह, चांदनी देवी,प्रेम लाल मंडल, उषा भारती, चंदन श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो 10, दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में उपस्थित भाजपा कार्यकर्तागण।
फोटो 11, प्रशिक्षण के समापन सत्र को संबोधित करते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद डॉ प्रदीप वर्मा
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


