भाजपा की बरहरवा मंडल समिति का गठन

Apr 07, 2026 05:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

बरहड़वा नगर अध्यक्ष राजकुमार भगत उर्फ रविन्द्र की अगुवाई में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर बरहरवा मंडल समिति का गठन किया गया है। जयदेव महतो, संतोष भगत, चन्दन रक्षित और मंजू देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया। अन्य पदाधिकारियों में महामंत्री, मंत्री और सोशल मीडिया प्रभारी शामिल हैं।

भाजपा की बरहरवा मंडल समिति का गठन

बरहड़वा, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी बरहड़वा नगर अध्यक्ष राजकुमार भगत उर्फ रविन्द्र द्वारा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार बरहरवा मंडल समिति का गठन किया गया है।घोषित सूची के अनुसार जयदेव महतो, संतोष भगत, चन्दन रक्षित एवं मंजू देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संजय रमानी एवं प्रदीप कुमार भगत को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री पद पर विजय कुमार, कपिल सिंह, प्रदीप रविदास एवं चंदना देवी को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रमिला देवी को कोषाध्यक्ष, दिलीप महतो को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में प्रभात कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी के रूप में अमित कुमार रमानी तथा मीडिया सह प्रभारी के रूप में प्रेम कुमार रमानी को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं आईटी सेल प्रभारी का दायित्व विक्रम कुमार दास को सौंपा गया है। नगर अध्यक्ष राजकुमार भगत ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।