राजमहल से तीसरी बार अनंत पर भरोसा, बोरियो सीट से लोबिन होंगे प्रत्याशी
भाजपा ने साहिबगंज जिले की दो विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। राजमहल सीट से तीसरी बार अनंत ओझा और बोरियो सीट से लोबिन हेम्ब्रम को चुनावी मैदान में उतारा गया है। अनंत ओझा ने पहले दो बार...

राजमहल से तीसरी बार अनंत पर भरोसा, बोरियो सीट से लोबिन होंगे प्रत्याशी साहिबगंज। बरहेट सुरक्षित सीट को छोड़ साहिबगंज जिले के शेष दो विधानसभा सीट से भाजपा ने प्रत्याशी के नामों का ऐलान कर दिया है। राजमहल सीट से तीसरी बार अनंत ओझा पर पार्टी ने भरोसा जताया है। वहीं बोरियो सुरक्षित सीट से लोबिन हेम्ब्रम को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है। बरहेट सुरक्षित सीट को लेकर भाजपा खेमे में अब भी सस्पेंश बना है। दरअसल, विद्यार्थी परिषद से भाजपा में आए अनंत ओझा को 2014 में राजमहल के तत्कालीन सिटिंग विधायक अरुण मंडल का टिकट काट प्रत्याशी बनाया गया था। उन्होंने झामुमो के मो. ताजुद्दीन से कड़े टक्कर में 702 मतों के अंतर से जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे। अनंत ओझा 2019 में भी राजमहल सीट से दूसरी बार विजयी हुए। उन्होंने आजसू के मोहम्मद ताजउद्दीन को 12,372 वोटों के अंतर से हराया । इधर, तीसरी बार अनंत अनंत ओझा को प्रत्याशी बनाए जाने से राजमहल सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। उधर, झामुमो से पांच बार विधायक रहे लोबिन हेम्ब्रम को भाजपा ने बोरियो सीट से चुनावी दंगल में उतारा है। लोबिन लोकसभा चुनाव के बाद यानी करीब दो महीने पहले ही भाजपा में शामिल हुए हैं। लोबिन को टिकट मिलने से इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है। लोबिन 2019 का विधानसभा चुनाव झामुमो से लड़े और भाजपा के सूर्यनारायण हांसदा को 17924 वोटों के अंतर से हराकर विधानसभा पहुंचे ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


