ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजसड़क हादसे में बाइक सवार बेटा-पुत्र घायल

सड़क हादसे में बाइक सवार बेटा-पुत्र घायल

साहिबगंज। रांगा थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार विष्णु कर्मकार (50) व बेटा बासुदेव कर्मकार (28) गंभीर रूप से घायल हो...

सड़क हादसे में बाइक सवार बेटा-पुत्र घायल
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजTue, 25 Jan 2022 02:30 PM
ऐप पर पढ़ें

साहिबगंज। रांगा थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार विष्णु कर्मकार (50) व बेटा बासुदेव कर्मकार (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पतना अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल पतना के मंझलाडीह के रहनेवाले हैं। परिजनों के अनुसार पिता व पुत्र बाइक से पतना चौक हटिया से घर लौट रहे थे। इस बीच, किसी वाहन से जोरदार धक्का लग गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वासुदेव के बड़े भाई सोनाराम ने बताया कि वे लोग घटना की जानकारी मिलने पर सीधे पतना अस्पताल गए। वहीं दुर्घटना के बाद बाइक का अबतक कुछ पता नहीं चला है। घायल कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। सदर अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें