ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजट्रक की चपेट में आई बाइक, दो लोग घायल

ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो लोग घायल

बोरियो- तीनपहाड़ मुख्य मार्ग के घोगड़ा गांव के पास कल्याणचक (तालझारी) से पथरा( बोरियो) की ओर बाईक से आ रहे दो युवक नंदकिशोर साह (32) एवं उसका साला विक्की साह (17) ट्रक की चपेट में आने से बुरी तरह घायल...

ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजTue, 19 Sep 2017 02:02 AM
ऐप पर पढ़ें

बोरियो- तीनपहाड़ मुख्य मार्ग के घोगड़ा गांव के पास कल्याणचक (तालझारी) से पथरा( बोरियो) की ओर बाईक से आ रहे दो युवक नंदकिशोर साह (32) एवं उसका साला विक्की साह (17) ट्रक की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए। दोनों का पैर टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना के एएसआई मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पहुंच कर दोनों घायलों को इलाज क लिए सीएचसी में भर्ती कराया। डॉ. बीडी मुर्मू ने प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया। घायल नंदकिशोर साह अपने वहन के घर पथरा आ रहा था। ओटो के धक्के घायल उधवा। राधानगर उधवा आरईओ सड़क पर भुदेवटोला के पास राधानगर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक ऑटो की चपेट में आ जाने से उधवा टिंकू सरकार गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। उधर, ग्रामीणों ने ऑटो चालक की पहचान की है। घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय निजि अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए मालदा रेफर कर दिया नाबालिग घराया उधवा। हरेरामटोला में शनिवार की रात ग्रामीणों ने खस्सी चोरी के शक पर एक नाबालिग को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार हरेरामटोला में शनिवार की रात बालुग्राम के एक किशोर को खस्सी चोर के शक पर ग्रामीणों ने पकड़ा। पूछताछ के बाद पुलिस ने किशोर के परिजानों को सौंप दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें