Sahibganj News: भाजपा के सेवा संकल्प अभियान में बाबूलाल शामिल,स्वागत
Sahibganj News: भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दो दिवसीय दौरे पर विभिन्न स्थानों का दौरा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों की सराहना की और सिदो कान्हू की जन्मभूमि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को यहां पहुंचे। जगह-जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व भारत आज विश्व के शक्तिशाली देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है। बाबूलाल मरांडी ने प्रखंड क्षेत्र के कन्हैया स्थान इस्कॉन मंदिर मंदिर पहुंच पूजा अर्चना की। इससे पहले कन्हैया स्थान इस्कॉन मंदिर पहुंचने पर भाजपा नेता राजेश मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लखीपुर में फोर लेन रोड पर उनके काफिला को रोक अंग वस्त्र व माला पहनकर स्वागत किया। बाबूलाल मरांडी ने कन्हैया स्थान इस्कॉन मंदिर का दर्शन कर पूजा अर्चना किया। नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी ने बताया कि भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा की 25 सदस्यीय टीम साहिबगंज स्थित निर्माणाधीन गंगा पुल व समदा स्थित बंदरगाह का दौरा करेगी। इस दौरान टीम बंदरगाह की वर्तमान स्थिति, विकास कार्यों और स्थानीय स्तर पर इसके संभावित प्रभावों की जानकारी लेगी। मौके पर वरीय भाजपा नेता गणेश प्रसाद तिवारी, राजीव चौधरी, जिलाध्यक्ष गौतम यादव, शेखर बर्मन, मनोज साहा ,जिप सदस्य सुष्मिता देवी, सिंटू घोष, सूरज कुमार, गगन हालदार, धीरज यादव, बिंदेश्वरी यादव, प्रदीप अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
बाबूलाल ने भोगनाडीह में सिदो कान्हू को किया नमन
बरहेट। पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गुरुवार को अमर शहीद सिदो कान्हू की जन्मभूमि भोगनाडीह पहुंचे। यहां उन्होंने अमर शहीद सिदो-कान्हू,चांद-भैरव व फूलो-झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया । उनके अदम्य साहस एवं बलिदान को याद किया।
इसके बाद बाबूलाल मरांडी ने शहीद सिदो-कान्हू के वंशज परिवार से मुलाकात की एवं परिवार के सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव, जिला प्रभारी अमृत पांडे, युवा नेता मंडल मुर्मू, प्रेमलाल मंडल उर्फ मंटा मंडल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामानंद साह, बरहड़वा नपं के पूर्व अध्यक्ष श्यामल दास, एसटी मोर्चा के संथाल परगना के सह प्रभारी रवींद्र टुडू , प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो, मंडल अध्यक्ष मनीष भारती, संजय गुप्ता 2, सनी मरांडी ,विभीषण ठाकुर ,दुर्गा ठाकुर, अविनाश वर्मा ,आकाश दास समेत दर्जनों कार्यकर्ता थे ।
फोटो 10, भोगनाडीह में सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते पूर्व मुख्यमंत्री।
नोट: उपरोक्त खबरों को एकसाथ देना है।
-----------------------------------------


