भगवान का सच्चिदानंद रूप अत्यंत मोहक है: संजय कृष्ण
साहिबगंज में अयोध्या धाम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा वाचक आचार्य संजय कृष्ण शास्त्री ने भगवान के विभिन्न रूपों पर चर्चा की। कार्यक्रम में भक्ति संगीत और महाआरती का आयोजन किया गया।...

साहिबगंज। शहर के भरितया रोड स्थित अयोध्या धाम में श्रीमद् भागवत कथा के दुसरे दिन कथा वाचक वृंदावन के आचार्य संजय कृष्ण शास्त्री ने गुरूवार को भगवान के विविध रूप पर चर्चा की। उन्होंने कहा की भगवान सच्चिदानंद यानि सत, चित व आनंद वाले होते हैं। उन्होंने कहा की भगवान का यह रूप विविध कारणों को समेटे हैं और इसमें संपूर्ण संसार का सार भी है। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक बजरंगी प्रसाद यादव ने आरती कर किया। मौके पर कथा वाचक के साथ आये संगीतमय टोली ने अत्यंत सुरीले स्वर में आरती प्रस्तुत किया। कथा के दौरान भगवान कृष्ण के बाल रूप व भगवान श्रीराम के बालरूप आदि पर भी विस्तार से चर्चा किया गया। कथा प्रवचन के दौरान संगीत टोली की ओर से बीच बीच में विभिन्न भजन आदि की आकर्षक प्रस्तुति कर उपस्थित श्रोताओं को झूमने को विवश कर दिया। कथा के बाद महाआरती हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर भाजपा नेता जयदेव दत्ता, पंकज घोष, पवन सिंह, कृष्णा शर्मा, कुंदन कुमार, दिलीप गोंड, हरेन्द्र तांती सहित कई सहयोग कर रहे थे।
फोटो 6, कथावाचन सुनते श्रद्धालू।
मिलन समारोह आयोजित
साहिबगंज। अयोध्या धाम में गुरुवार को मकर संक्रांति व नये साल को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव की ओर से एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के दौरान काफी संख्या में लोग पहुंचे और दही,चूड़ा व अन्य स्वरूचि भोज का आनंद उठाया। इससे पहले बुधवार को अयोध्या धाम में स्वतंत्रता सेनानी बाबू अर्जुन प्रसाद की पुण्यतिथि मना कर श्रद्धांजलि सभा हुई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।