ड्रेस कोड पर ऑटो-टोटो चालकों को किया जागरुक

ड्रेस कोड पर ऑटो-टोटो चालकों को किया जागरुक

संक्षेप:

राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर के नेतृत्व में सोमवार को रेलवे स्टेशन चौक पर ऑटो-टोटो चालकों के लिए ड्रेस कोड जागरुकता अभियान चलाया गया। चालकों की लाइसेंस की जांच की गई और उन्हें ड्रेस कोड पालन करने की...

Sep 02, 2025 12:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

ड्रेस कोड पर ऑटो-टोटो चालकों को किया जागरुक राजमहल प्रतिनिधि। राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर के नेतृत्व में सोमवार को शहर के रेलवे स्टेशन चौक पर ड्रेस कोड को लेकर जागरुकता अभियान चलाया। मौके पर लाइसेंस आदि की भी जांच की गई। थाना प्रभारी ने टोटो व ऑटो चालकों को ड्रेस कोड का पालन कर वाहन चलाने को कहा । उन्होंने बताया कि के सभी टोटो व ऑटो चालकों के लिए ड्रेस कोड लागू किया है। आदेश की अवहेलना करने वाले चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी और जुर्माना वसूला जाएगा। मौके पर एसआई बिट्टू कुमार, विक्रम कुमार, शंभू सिंह आदि थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फोटो 2, राजमहल में एक टोटो चालक को ड्रेस कोड को लेकर जागरुक करते थाना प्रभारी।