निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरुकता कार्यक्रम
साहिबगंज में निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 10 से 26 जून तक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। डीईओ ने मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों पर चर्चा की और शिक्षा के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने की अपील की।

साहिबगंज। निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य सरकार की ओर से चलाये जा रहे राज्यव्यापी जागरुकता अभियान के तहत गुरुवार को यहां सिदो कान्हू सभागार में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राज्यव्यापी जागरुकता अभियान 10 से 26 जून तक संचालित है।
कार्यक्रम का आयोजन
मौके पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण निषिद्ध मादक पदार्थों को रोकने और इससे संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीईओ डॉ दुर्गानंद झा, डीएसई कुमार हर्ष व एडीपीओ जयेंद्र कुमार मिश्र मौजूद थे। राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त एसओई पोखरिया कन्या (साहिबगंज)के शिक्षक मोहम्मद मेराज आलम ने प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित (कक्षा 9 से 12 जहां संचालित है के) प्रधानाध्यापक एवं प्रहरी क्लब के 2 वरीय शिक्षक को प्रशिक्षण दिया ।
शिक्षकों के अनुभव
सी3 संस्था के मो खालिद ने भी इस पर अपना अनुभव एवं सुझाव साझा किया। राज्य स्तर से प्राप्त मार्गदर्शन एवं 15 जून से विद्यालय स्तर पर होने वाले गतिविधियों के बारे में एडीपीओ जयेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि विद्यालय स्तर पर होने वाले गतिविधि से संबंधित रिपोर्ट व फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से साझा करेंगे । लगातार निषिद्ध मादक पदार्थ को रोकने एवं बच्चों को इससे संबंधित जागरुक करने साथ ही समाज में जागरुकता लाने के लिए विद्यालय स्तर पर प्रचार प्रसार, मीडिया व अन्य माध्यमों से करेंगे।
डीईओ और डीएसई के विचार
मौके पर डीईओ डॉ दुर्गानंद झा ने कहा कि मादक द्रव्यों का सेवन व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन पर अत्यंत गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। डीएसई कुमार हर्ष ने कहा कि लोग स्वयं मादक द्रव्यों से दूर रहें तथा बच्चो, अपने परिवार एवं समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करें। यदि कोई व्यक्ति नशे की समस्या से जूझ रहा हो, तो उसे समय रहते चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्राप्त करने के लिए प्रेरित करें। उपस्थित शिक्षकों ने भी इससे संबंधित अपना अनुभव एवं इसे रोकने पर अपना विचार साझा किया गया ।
शपथ ग्रहण
डीजीसी शबनम तबस्सुम ने निषिद्ध मादक पदार्थ के विरुद्ध शपथ दिलाई ।
फोटो 3, कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाएं।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


