Sahibganj News: मिर्जाचौकी स्टेशन पर कपड़ा व्यापारी से छिनतई का प्रयास
Sahibganj News: मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक छोटे कपड़ा व्यापारी कुलदीप कुमार से छिनतई का प्रयास किया गया। व्यापारी हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस से कपड़े लेकर आया था। आरोपियों ने उसे धमकाकर सामान व पैसे छीनने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी ने शोर मचाने पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और आरोपी भागने में सफल हो गए।

Sahibganj News: मंडरो। मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह एक छोटे कपड़ा व्यापारी से छिनतई का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नाढ़ी दियारा गांव निवासी व्यापारी कुलदीप कुमार साह ने बताया कि वह हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस ट्रेन से कोलकाता से कपड़े लेकर मिर्जाचौकी स्टेशन पहुंचा था। सुबह अंधेरा रहने के कारण वह प्लेटफॉर्म पर रुककर उजाला होने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान करीब आठ से दस की संख्या में युवक वहां पहुंचे और व्यापारी को धमकाते हुए उसके सामान व रुपये छीनने का प्रयास करने लगे। अचानक हुई घटना से व्यापारी घबरा गया और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर स्टेशन परिसर में तैनात आरपीएफ पोस्ट के पदाधिकारी एवं जवान मौके की ओर पहुंचे। आरपीएफ कर्मियों को अपनी ओर आते देख सभी आरोपी वहां से भागने में सफल रहे। घटना के बाद व्यापारी ने मामले की जानकारी आरपीएफ को दी। स्टेशन पर सुबह के समय यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। व्यापारी ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।


