संत जेवियर स्कूल: 65 वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट विद्यार्थी पुरस्कृत

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

संत जेवियर्स स्कूल का 65वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डीसी दीपक कुमार दुबे ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। पुरस्कार समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य फादर अरुण रोशन और शिक्षिका शिमली चक्रवर्ती ने भाषण दिए, जबकि छात्रों ने स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किया।

संत जेवियर स्कूल: 65 वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट विद्यार्थी पुरस्कृत

साहिबगंज। संत जेवियर्स स्कूल (अंग्रजी) का 65वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को संपन्न हो गया। वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीसी दीपक कुमार दुबे ने दीप प्रज्वलित का किया।

उद्घाटन और स्वागत

इससे पहले प्राचार्य फादर अरुण रोशन ने मुख्य अतिथि को बूके व शॉल देकर स्वागत किया। पुरस्कार वितरण समारोह में स्कूल प्रबंधन की ओर से उत्कृष्ट कार्य व प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इससे पहले स्कूल प्रबंधन की ओर से स्वागत भाषण शिक्षिका शिमली चक्रवर्ती ने दिया। स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत की।

मुख्य अतिथि का संदेश

मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा संत जेवियर स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा अग्रसर है, बच्चों को अपनी पढ़ाई के अलावा सोशल मीडिया, मोबाइल फोन व इंटरनेट के दुरुपयोग से बचना चाहिए। जीवन में कुछ करने के लिए एक लक्ष्य तय करना होगा। स्कूल प्रबंधन की ओर से आईसीएसई बोर्ड में टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रतिभावान व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को स्कॉलरशिप दिया गया। मंच संचालन दीपांकर व मऊ हाजरा ने किया।

उपस्थित लोग

मौके पर चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, गणेश प्रसाद तिवारी, अमित सिंह, ओम प्रकाश चतुर्वेदी, प्रेम प्रकाश चतुर्वेदी, सिस्टर ग्रेसी, शिक्षक आशीष चक्रवर्ती कुणाल पाठक, दीपांकर चटर्जी समेत कई शिक्षक आदि थे।

फोटो संख्या-116-दीप जला उदघाटन करते डीसी, 117: नृत्य प्रस्तुत करती छात्रायें, 118:अभिभावक को सम्मानित करते एवं 122: कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुरस्कृत व अतिथि

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संत जेवियर्स स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह कब संपन्न हुआ?
संत जेवियर्स स्कूल का 65वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को संपन्न हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।