Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsAkhand Jyoti Kalash Rath Journey in Rajmahal by Gayatri Parivar
अखंड ज्योति कलश रथ पहुंचा राजमहल, श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

अखंड ज्योति कलश रथ पहुंचा राजमहल, श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

संक्षेप:

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित अखंड ज्योति कलश रथ राजमहल पहुंचा। रथ ने नगर भ्रमण किया और श्रद्धालुओं ने पूजन किया। शांतिकुंज में 2026 में अखंड ज्योति के 100 वर्ष पूर्ण होने का समारोह मनाने की तैयारी की जा रही है। रथ का स्वागत स्थानीय भक्तों द्वारा किया गया।

Wed, 3 Dec 2025 05:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

राजमहल, प्रतिनिधि।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वाधान में अखंड ज्योति कलश रथ शांतिकुंज से चलकर राजमहल पहुंचने पर बुधवार को रथ के साथ गायत्री परिवार के सदस्यों ने नगर भ्रमण किया।रथ सूर्य देव घाट गायत्री मंदिर से निकल कर नील कोठी दुर्गा मंदिर,महाजन टोली दुर्गा मंदिर, सिंघी दलान स्थित स्वर्ण जयंती पार्क , मुख्य बाजार होते हुए दुर्गा मंदिर नया बाजार तक भ्रमण किया। सभी जगह श्रद्धालु एवं भक्त जनों ने अखंड ज्योति कलश का पूजन दर्शन किया। मौके पर शांतिकुंज प्रतिनिधि डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 21 जनवरी से 23 जनवरी 2026 को शांतिकुंज में वृहद रूप से अखंड ज्योति के 100 वर्ष पूर्ण होने पर एवं माता भगवती देवी शर्मा के जन्म दिवस पर जन्म शताब्दी वर्ष मनाने को लेकर 150 अखंड ज्योति कलश रथ शांतिकुंज हरिद्वार से पूरे भारत वर्ष का भ्रमण कर रहा है इसी क्रम में राजमहल में भी रक्त का आगमन हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौके पर रथ के आगमन में गायत्री परिवार राजमहल के प्रखंड समन्वयक सूबोल प्रसाद साह,भोला पंडित,दिलीप राम,बिना देवी, पूनम मेहता, कृष्णा साह, आशा शाह,आशा रानी शाह,सुमित्रा देवी, ललिता साहा,रंजन प्रमाणिक, नीलू देवी, बबली साहा, स्थानीय भक्त जनों के द्वारा पूजा अर्चना एवं स्वागत किया।साथ ही गायत्री चालीसा,गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा, माता भगवती देवी शर्मा एवं गायत्री माता का फोटो निशुल्क वितरण किया।