Sahibganj News: खुलासा: गंगा पुल के नीचे छुपाया था वारदात में इस्तेमाल हुआ हथियार

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

Sahibganj News: साहिबगंज। आदर्श हत्याकांड में चारों आरोपियों को पुलिस रिमांड में पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया। न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपियों से कई राज का पता चला है। वारदात में प्रयुक्त हथियार और अन्य सबूत पुलिस ने बरामद किए हैं। आरोपियों ने पुरानी रंजिश को हत्या का मुख्य कारण बताया है।

Sahibganj News: खुलासा: गंगा पुल के नीचे छुपाया था वारदात में इस्तेमाल हुआ हथियार

Sahibganj News: साहिबगंज। आदर्श हत्याकांड में चारों आरोपियों से पुलिस रिमांड में पूछताछ के बाद गुरुवार को संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहां से चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि न्यायिक हिरासत में जेल में बद चारों आरोपियों को नगर थाना पुलिस ने बीते बुधवार को न्यायालय के आदेश पर 48 घंटे के पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चारों से पूछताछ में पुलिस को इस मामले में कई राज का पता चला है।

आरोपी की जानकारी

चारों की निशानदेही पर पुलिस वारदात में इस्तेमाल हुए दो देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा समेत बाइक को बुधवार को बरामद कर लिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि शहर के बंगाली टोला मोहल्ले के आदर्श नामक युवक को गोली मारने के बाद घटनास्थल से भागने के क्रम में आरोपियों ने महादेवगंज के पास निर्माणाधीन गंगा पुल के नीचे दोनों हथियार को छुपा दिया था। इस बात का खुलासा रिमांड पर आए आरोपियों ने पुलिस के सामने किया है।

घटना का विवरण

पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि वारदात के बाद आरोपियों ने गंगा पुल के पास पहुंचने के बाद पहले गंगा के रास्ते दियारा पहुंचे। आधी रात से ज्यादा का समय उन लोगों ने दियारा में ही गुजारा। अहले सुबह करीब 3:00 वे लोग दियारा से निकल कर पुन: गंगा पार कर वापस महादेवगंज गंगा पुल के पास आए। वारदात में इस्तेमाल हुए हथियारों को गंगा पुल के नीचे पत्थर में दबाकर छुपा दिया।

पुलिस का बयान

इधर,नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि हथियारों को ठिकाना लगाने के बाद सभी लोग वहां से अधिक किराया देकर एक टोटो को बुक किया। टोटो से मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन पहुंचे। कुछ देर स्टेशन पर गुजरने के बाद ट्रेन पकड़ कर वे लोग सभी सीधे जमालपुर पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना का मुख्य कारण पुरानी रंजिश व आपसी विवाद बताया है। यह भी बताया है कि पिछले कई दिनों से आदर्श के भाई हैप्पी के साथ उनलोगों का विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी हैप्पी की तलाश में ही वे लोग उसके घर पर आया था। लेकिन मौके पर वह नहीं मिला था। पुलिस आरोपियों से मिली जानकारी की जांच कर रही है।

फोटो 18, आदर्श कुमार(फाइल फोटो)

FAQs

आदर्श हत्या कांड में कितने आरोपी हैं?
आदर्श हत्या कांड में चार आरोपी हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsSahibganj News: खुलासा: गंगा पुल के नीचे छुपाया था वारदात में इस्तेमाल हुआ हथियार