टेम्पो पलटने से चार घायल, एक रेफर
बोरियो में बुधवार की शाम एक टेम्पो पुल के पास पलट गया, जिसमें चार महिलाएं घायल हो गईं। उसी दिन, जेटके गांव में बाइक की टक्कर से एक 17 वर्षीय महिला घायल हुई। इसके अलावा, नगर थाना पुलिस ने एक युवक को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया और बिजली चोरी के आरोप में आठ लोगों पर केस दर्ज किया।

बोरियो, प्रतिनिधि। राझन फुटबॉल मैदान से राझन गांव जा रहा टेम्पो बुधवार की देरशाम को पुल के पास संतुलन खो देने से पलट गया। टेम्पो पर सवार चार महिलाएं घायल हो गयी। दुघर्टना में होपनमय मरांडी (45), सरोजनी हेम्ब्रम (32), मरांगमय टुडू (31) एवं सुनीता मुर्मू (16) घायल हो गयी।बाइक के धक्के से महिला घायलबोरियो। जिरूल- जेटके कुम्हारजोरी पथ के जेटके गांव के पास बाइक की चपेट में आने से बुधवार की देरशाम एक महिला घायल हो गयी। जानकारी के अनुसार कैरासोल गांव की संझली हांसदा (17) राझन मेला देखकर लौट रही थी। जेटके गांव के पास एक युवक ने बाइक से टक्कर मार दी।मारपीट
मामले में युवक गिरफ्तारसाहिबगंज। नगर थाना पुलिस से मारपीट मामले में एक युवक को न्यायिक हिरासत मे भेजा है। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि मारपीट को लेकर नगर थाना में दर्ज केस में मोहम्मद दिल्फराज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।आठ लोगों पर बिजली चोरी का केसबोरियो, प्रतिनिधि। विद्युत बोर्ड के एई शिवम पाण्डेय ने बुधवार की शाम बांझी बाजार, बांझी संथाली, पहाड़पुर एवं सवैया में छापेमारी कर छह लोगों के विरूद्ध बिजली चोरी के आरोप में थाने में केस कराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


