Sahibganj News: बालक घायल
हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Sahibganj News: फेलू टोला गांव में 9 वर्षीय आजाद शेख साइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बाजार की ओर जा रहा था जब अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।

Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के फेलू टोला गांव में एक बालक साइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मंसूर शेख के पुत्र आजाद शेख (9) साइकिल चलाकर घर से सामान लाने बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।जहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर सादिक अंसारी के द्वारा इलाज किया गया ।

