Sahibganj News: कॉलेज में 77 वें वन महोत्सव पर हुआ पौधरोपण
हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Sahibganj News: साहिबगंज कॉलेज में 77 वां वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान और शिक्षकों-छात्रों ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम में डॉ. रंजीत कुमार सिंह सहित अन्य चिकित्सक भी उपस्थित थे।

Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज कॉलेज में 77 वां वन महोत्सव बुधवार को मनाया गया है। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान मौजूद थे। कार्यक्रम के तहत नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान, प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार सिंह सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र छात्राओं के द्वारा पौधारोपण किया गया। मौके पर डा. ध्रुव ज्योति सिंह,डा. मीरा चौधरी, डा. अनिल कुमार आदि भी उपस्थित थे।


