ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजपोक्सो एक्ट में तीन साल में 55 केस दर्ज

पोक्सो एक्ट में तीन साल में 55 केस दर्ज

जिले में नाबालिग लड़की से यौन शोषण, छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोप में पोक्सो एक्ट के तहत पिछले तीन साल में 55 केस दर्ज हुए हंै। इन सभी मामलों में पुलिस ने अनुसंधान पूरी कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर...

पोक्सो एक्ट में तीन साल में 55 केस दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजFri, 26 Oct 2018 12:27 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में नाबालिग लड़की से यौन शोषण, छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोप में पोक्सो एक्ट के तहत पिछले तीन साल में 55 केस दर्ज हुए हंै। इन सभी मामलों में पुलिस ने अनुसंधान पूरी कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर चुका है। 50 फीसदी केस को स्पीडी ट्रायल में शामिल कर आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस का दावा है कि पोक्सो मामले में न्यायालय में स्पीडी ट्रायल के तहत नियमित समय पर गवाही को प्रस्तुत कराने पर जोर दिया जा रहा है। मकसद पर समय पर केस की सुनवाई पूरी हो सके एवं पीड़िता को इंसाफ मिल सके।

आठ केस की चल रही स्पीडी ट्रायल : पोस्को एक्ट के तहत पिछले तीन साल 55 केस में आठ केस पर इस वक्त स्पीडी ट्रायल चल रही है। इसमें से पांच केस में गवाही चल रही है। हालांकि तीन केस में न्यायालय का निर्णय आ चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें