ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंज39 महिला व 80 पुरूष जाएंगे हज यात्रा पर

39 महिला व 80 पुरूष जाएंगे हज यात्रा पर

साहिबगंज | प्रतिनिधिहज यात्रा पर जाने वाले लोगों को बुधवार को स्थानीय एलसी रोड स्थित जामा मस्जिद में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में जिला से इस साल हज पर जाने वाले 119 आजमिने हज को यात्रा के...

39 महिला व 80 पुरूष जाएंगे हज यात्रा पर
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजWed, 04 Jul 2018 10:43 PM
ऐप पर पढ़ें

साहिबगंज | प्रतिनिधिहज यात्रा पर जाने वाले लोगों को बुधवार को स्थानीय एलसी रोड स्थित जामा मस्जिद में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में जिला से इस साल हज पर जाने वाले 119 आजमिने हज को यात्रा के दौरान क्या और कैसे सफल यात्रा करनी है इसकी जानकारी दी गयी। मुख्य प्रशिक्षक मुफ्ती अंजर हुसैन कासमी ने कहा कि इस्लाम धर्म के जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं , उनपर हज फर्ज है। उन्होंने कहा कि उमरा में अहराम तवाफ शई और हल्क कराना होता है। हाजियों को पाकी व तहारत का खास ध्यान रखना होगा। हाजी शरीफुल हक ने अहराम बांधने, तवाफ करने, तमता, रमल शई में क्या जायज है और क्या नाजायज है बताया। हाजी शफीक आलम ने कहा कि हज पर जाने वाले खुशनसीब होते हैं। उन्हें खानेकाबा में रोजे रसूल का दीदार और मदीना में मनोव्वरा में इबादत का मौका नसीब होगा। हज के दौरान पूरी सावधनी बरतने एवं वहां से मिलने वाली हिदायतों को सख्ती से पालन करना चाहिए। मौके पर हाजी मकदुम, जफीरउद्दीन, मु. तफज्जुल,असगर अली, मु. अबु समद, मु. अमान उल्लाह, मेहरूनिशा, मु. हकीम,गुलबानो,फारुक आजाद, शकीना,जमशेद अली आदि आजमिने हज ने प्रशिक्षण पाया। कार्यक्रम में सहयोगी रूप में हाजी कमाल, शराफत अली, असलम, बाबा शमसेर, इकबाल अली,मो. चांद, मु.नवाजीस आलम आदि थे।अधिक सामान न ले जाने की सलाह : यात्रा के दौरान अधिक सामान न ले जाने की सलाह भी दी गयी। राज्य हज कमेटी के व्यवस्थापक मु. अनवर अली ने हज यात्रा को लेकर कब रांची से हवाई जहाज का उड़ान होगा । सभी को अपने निर्धारित समय पर हवाई यात्रा के दौरान समय से पहले पहुंचने को कहा गया। मौके पर मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी की टीम की ओर से आजमिने हज को मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगने व यात्रा की बधाई दी गयी। खसरा मिजिल्स की दी जानकारी : आजमिने हज को प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ विभाग की टीम की ओर से खसरा व मिजिल्स की जानकारी दी गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें