ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजस्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 674 में 38 स्कूलों का चयन

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 674 में 38 स्कूलों का चयन

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 674 में 38 स्कूलों का चयन मिथिलेश सिंह

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 674 में 38 स्कूलों का  चयन
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजFri, 27 May 2022 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 674 में 38 स्कूलों का चयन

मिथिलेश सिंह

साहिबगंज। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए जिले में निबंधन कराने वाले 674 में 38 स्कूलों का चयन हुआ है। संबंधित स्कूलों की सूची को डीसी के स्तर से राज्य को आगे की कार्रवाई के लिए भेजी गई है। दरअसल, झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से शुरू किए गए स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ बच्चे पुरस्कार के लिए जिला में सरकारी व प्राइवेट 1586 स्कूलों को इसमें हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। पुरस्कार के लिए सभी स्कूलों को स्वयं ही ऑनलाइन आवेदन या पंजीयन करना था। जिला से कुल 1033 स्कूलों ने पंजीयन कराया था । पंजीयन कराने वाले स्कूलों का मूल्यांकन पहले प्रखंड स्तर पर कराया गया। उसके बाद 674 स्कूलों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए सही पाते उसका नाम जिला को भेजा गया। इसमें से जिला स्तर पर अंतिम मूल्यांकन करने के बाद 38 स्कूलों का चयन किया गया है। इसमें से फिर सिर्फ 14 स्कूलों का नाम अंतिम रूप से चयनित कर राज्य को भेजी गई। इसका मूल्यांकन राज्य स्तरीय टीम आकर व संबंधित स्कूलों में जाकर करेगी।

38 स्कूलों जिला स्तर पर किया गया चयन

जिला से स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए स्कूलों की ओर से स्टार वन से लेकर स्टार फाइव के लिए पंजीयन कराया गया था। स्वआकलन व मूल्यांकन करने वालों की ओर से कुल पंजीकृत विद्यालयों की जांच कराई गई। इसमें 674 में से जिला के 43 स्कूलों ने फाइवा स्टार, 148 स्कूलों ने फोर स्टार एवं 483 को थ्री स्टार के लिए उपयुक्त पाया गया था। जिला स्तरीय टीम ने पंजीकृत स्कूलों में स्टार फोर व फाइव के लिए स्कूलों की जांच की। जांच के दौरान संबंधित स्कूलों की ओर से स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए उपलब्ध कराई गई सुचना की जांच करने के बाद उसकी अंतिम सूची बनायी गयी है।

योजना के मानक:

स्कूलों में पानी, स्वच्छता, संचालन और रखरखाव, कोविड-19 की तैयारी और प्रतिक्रिया, क्षमता निर्माण और साबुन से हाथ धोना।

ओवरऑल में आठ स्कूल चयनित

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के विभिन्न मानकों के अनुरूप स्कूलों को बांटा गया है। सबसे अधिक आठ स्कूल ओवरऑल रैंकिंग में रखे गए हैं। इसमें बोरियो से जवाहर नवोदय विद्यालय, राजमहल से संत जेवियर्स मुंडली, उत्क्रमित हाई स्कूल जामनगर एवं एमएस काजीगांव, तालझारी से एमएस सकड़भंगा, साहिबगंज से संत जेवियर अंग्रेजी मीडियम व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरहरवा से हॉली फैमिली स्कूल हैं। वहीं अन्य कैटेगरी में से जल उपलब्धता समूह में पांच, शौचालय स्वच्छता समूह में पांच, हैंडवाश सुविधा समूह में पांच,रख-रखाव समूह में पांच, बीहैवियर चेंज व कैपिसिटी ब्यूल्डिंग में पांच, कोविड-19 बचाव समूह में पांच स्कूल हैं।

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए जिला से जिन स्कूलों ने पंजीयन कराया है उनकी जांच टीम ने की है। जिला से फाइव व फोर स्टार रैंकिंग में स्कूलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिला स्तर पर 38 स्कूल चयनित किए गए हैं। इनमें से 14 का नाम राज्य को भेजा जाएगा।

आशीष कुमार, एडीपीओ

जिला शिक्षा परियोजना, साहिबगंज

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें